ग्वालियर में आज सुबह 6 से 8 बजे तक कफ्र्यू में ढील दी गई। कफ्र्यू में ढील के बाद लोग घरों से बाहर निकले और रोजमर्रा की जरूरी चीजें खरीदी। दुकानें भी जल्दी खुल गई थी। सबसे ज्यादा भीड़ किराना और दूध डेयरियों पर रही। वहीं सांची के स्टाॅल भी ग्राहकों से गुलजार दिखे।
यहां बता दें कि भारत बंद के दौरान ग्वालियर के उपगनरीय क्षेत्रों में जमकर उत्पात मचा था। तीन लोगों को अपनी जान भी गंवानी पड़ी थी। जिसके बाद पुलिस ने मुरार के कुछ थाना क्षेत्रों में कफ्र्यू लगा दिया था। कफ्र्यू में आज सुबह 6 से 8 बजे तक ढील दी गई। इसी प्रकार डबरा में भी 8 से 10 बजे तक कफ्र्यू में ढील दी गई। दोनों ही जगह कफ्र्यू में ढील के कारण बाजार खुल गये और लोग भी जल्दी घरों से बाहर निकल आये और अपनी रोजमर्रा की जरूरी चीजें खरीदी। वहीं कई बच्चे भी अपने अभिभावकों के साथ घरों से बाहर आये और हाथ में चाॅकलेट लेकर घर जाते देखे गये। 8 बजे के बाद यहां फ्लैग मार्च भी पुलिस ने निकाला और शांति बनाये रखने की अपील की।
कलेक्टर ने कहा शाम को भी हटेगा कर्फ्यू
ग्वालियर शहर के कर्फ्यू वाले इलाकों में अपरान्ह 4 बजे से 6 बजे तक कर्फ्यू में ढील रहेगी। साथ ही डबरा शहर में भी इसी अवधि के लिए कर्फ्यू में ढील रहेगी।
कलेक्टर श्री राहुल जैन ने बताया कि जन सामान्य को रोजमर्रा की जरूरत संबन्धी सामग्री खरीदने के लिए कर्फ्यू में ढील दी गई है। उन्होंने दुकानदारों से भी कहा है कि वे इस अवधि में अपनी दुकानें जरूर खोलें। उन्होंने बताया कि कर्फ्यू में ढील की अवधि समाप्त हो जाने के बाद जिला प्रशासन व पुलिस द्वारा कर्फ्यू वाले क्षेत्र में फिर से फ्लेग मार्च किया जाएगा।
कलेक्टर ने बताया ग्वालियर शहर और डबरा में स्थित अब पूरी तरह शांतिपूर्ण है। एहितयात बतौर अभी शहर के पुलिस थाना क्षेत्र गोले का मंदिर, मुरार व ठाठीपुर तथा डबरा में कर्फ्यू जारी है। साथ ही पूरे शहर में धारा-144 भी लगी हुई है।
कलेक्टर ने शहर में शांति एवं क़ानून व्यवस्था बनाये रखने में सभी से सहयोग की अपील की है।