ग्वालियर / 25 सितम्बर को भोपाल के जंबूरी मैदान में आयोजित होने वाले भाजपा के कार्यकर्ता महाकुंभ में शामिल होने के लिए ग्वालियर चंबल संभाग से हजारों कार्यकर्ता बसों और कारों के द्वारा रवाना हुए। वहीं भिंड से एक स्पेशल ट्रेन कार्यकर्ताओं को लेकर भोपाल के लिए हुई।
यह जानकारी भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी जवाहर प्रजापति ने दी।
भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी जवाहर प्रजापति ने बताया कि ग्वालियर चंबल संभाग के ग्वालियर भिंड मुरैना श्योपुर दतिया शिवपुरी गुना अशोक नगर जिलों से हजारों कार्यकर्ता बस और कार के माध्यम से भोपाल के जम्हूरी मैदान के लिए रवाना हुए हैं । उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी जिला भिंड ने कार्यकर्ताओं को भोपाल ले जाने के लिए एक स्पेशल ट्रेन की व्यवस्था की गई । इस स्पेशल ट्रेन को भिंड जिला अध्यक्ष श्री देवेंद्र नरवरिया ने झंडी दिखाकर भोपाल के लिए रवाना किया। जिसके माध्यम से यह ट्रेन भोपाल लेकर जाएगी और दूसरे दिन कार्यकर्ताओं को वहां से भिंड लेकर पहुंचेगी।
उन्होंने बताया कि इस महाकुंभ में एकात्म मानवदर्शन के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की जन्म जयंती 25 सितंबर को भोपाल में कार्यकर्ता महाकुंभ का आयोजन होने जा रहा है। जहां पर प्रदेश भर 10 लाख से अधिक कार्यकर्ताओं को वैश्विक नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
उन्होंने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता भोपाल जाने के लिए पूरे जोश और उत्साह और उमंग से भरपूर दिख रहे थे। इस अवसर पर मोदी जी जिंदाबाद शिवराज सिंह चौहान जिंदाबाद प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा जिंदाबाद के गगन भेदी नारों से सारा वातावरण गुंजायमान हो रहा था।
*अभय चौधरी ने झंडी दिखाकर बसों से हजारों कार्यकर्ताओं को महाकुंभ के लिए किया रवाना*
ग्वालियर जिलाध्यक्ष श्री अभय चौधरी ने होटल उदय से कार्यकर्ताओं की बसों को झंडी दिखाकर भोपाल के लिए रवाना किया श्री अभय चौधरी ने बताया कि ग्वालियर से बसों और कारों के माध्यम से कार्यकर्ता रवाना हुए पार्टी द्वारा कार्यकर्ताओं के लिए बसों में और कारों में भोजन की और पानी की व्यवस्था पर्याप्त की गई है। ग्वालियर से बसों का काफिला भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अभय चौधरी जिला उपाध्यक्ष दीपक शर्मा, धर्मेंद्र राणा, कनवर मंगलानी, जिला महामंत्री विनय जैन विनोद शर्मा राजू पलैया आदि नेताओं के नेतृत्व में रवाना हुआ।
चौधरी ने बताया की महिला कार्यकर्ताओं के लिए अलग से बसों की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि भोपाल जाने वाले सभी कार्यकर्ताओं का रजिस्ट्रेशन भी किया गया है।
अभय चौधरी ने बताया कि कार्यकर्ताओं की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।