Homeप्रमुख खबरेंहरियाणा में डेरा के 36 आश्रम सील, सरकार ने डेरा प्रमुख के...

हरियाणा में डेरा के 36 आश्रम सील, सरकार ने डेरा प्रमुख के भतीजे को डीएजी पद से हटाया

जेएनएन, चंडीगढ़। साध्वी यौन शोषण मामले में डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को दोषी करार दिए जाने के बाद हरियाणा और पंजाब में तनाव बरकरार है। हालांकि शनिवार को दोनों ही राज्यों हालात शांतिपूर्ण रहे। 15 साल पुराने मामले में डेरा प्रमुख को रोहतक की सुनरिया जेल में ही सजा सुनाई जाएगी। डेरा मुखी के जेल जाने के प्रशासन ने हरियाणा में कार्रवाई करते हुए डेरा सच्चा सौदा के 36 आश्रमों को सील कर दिया। जबकि हरियाणा सरकार ने राम रहीम के भतीजे को गुरदास सिंह सलवारा को डिप्टी एडवोकेट जनरल पद से बर्खास्त कर दिया है। सीबीआइ कोर्ट डेरा प्रमुख को 28 अगस्त को सजा सुनाएगी।

बाबा को सुनरिया जेल में सुनाई जाएगी सजा

डेरा प्रमुख पर सजा की सुनवाई के लिए सीबीआइ कोर्ट को एक दिन के लिए सुनरिया जेल में शिफ्ट किया गया है। यहां सीबीआइ जज जेल में ही कोर्ट लगाएंगे और डेरा मुखी को सजा सुनाई जाएगी। यह फैसला पंचकूला में कोर्ट के फैसले के बाद भड़की हिंसा के मद्देनजर लिया गया है।

यह भी पढ़ें: जिस घर में बाबा की बेटी ने की मीटिंग, वहां मिला पेट्रोल की बोतलों का बैग

डेरे पर हाइकोर्ट की सख्ती

दंगाई बने डेरा मुखी के समर्थकों द्वारा बड़े पैमाने पर की गई तोड़फोड़ और आगजनी पर हाई कोर्ट ने कड़ा रुख अपनाया। कोर्ट ने अब डेरा की हर तरह की चल और अचल संपत्ति सहित डेरे की आय तथा डेरे के सभी बैंक खातों का पूरा ब्यौरा मंगलवार को हाईकोर्ट को दिए जाने के आदेश दिए हैं। हाईकोर्ट ने साफ किया कि अगले आदेशों तक डेरे की कोई संपत्ति न तो बेची जा सकती और न ही आगे ट्रांसफर ही की जा सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments