Homeखेलहर किसी को है शाम तीन बजने का बेसब्री से इंतज़ार

हर किसी को है शाम तीन बजने का बेसब्री से इंतज़ार

लंदन: वुमेंस वर्ल्ड कप के पिछले सीजन में टीम इंडिया सातवें पायदान पर रही थी, लेकिन इस बार इतिहास ने अपने आप को दोहराया और साल 2005 की तरह भारतीय महिलाओं ने वर्ल्ड कप के फाइनल में कदम रख दिया है | अब आज उसका सामना मेजबान इंग्लैंड से ‘क्रिकेट का मक्का’ कहे जाने वाले लॉर्ड्स मैदान पर होगा |पूरी दुनिया खासकर भारत में सभी को शाम तीन बजे का इंतज़ार है ताकि फाइनल मुकाबले का आनंद ले सकें।

भारतीय टीम टूर्नामेंट के लीग दौर के अपने पहले मैच में इंग्लैंड को हरा चुकी है| साल 2005 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वर्ल्ड कप का फाइनल में हारने वाली भारतीय टीम के लिए आज का दिन बेहद खास है| भारतीय टीम इंग्लैंड के मुकाबले बेहतर फॉर्म में दिखाई दे रही है|मैच की सभी टिकटें बिक चुकी हैं, दुनिया भर में करीब पांच करोड़ से ज्यादा लोगों ने लीग मैचों का और कुल करीब साढ़े सात करोड़ लोगों ने इस वर्ल्ड कप में खेले गए सभी मैचों का लुत्फ उठाया है |

इस मैच में 2005 वर्ल्ड कप टीम की सदस्य झूलन गोस्वामी चार रन बनाते ही एक हजार रन और सौ विकेट लेने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन जाएंगी | ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में हरमनप्रीत कौर 171 रन बनाकर भारत की ओर से दूसरा सबसे बड़ा निजी स्कोर बनाने का कमाल पहले ही कर चुकी हैं |

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments