सीधी( मध्य प्रदेश)। सीधी जिले की सोन नदी के जोगदहा पुल से बारातियों से भरा मिनी ट्रक बेकाबू होकर 100 फीट नीचे जा गिरा। थाना प्रभारी दीपक वघेल के अनुसार हादसे में 27 लोगों की मरने की पुष्टि की है। वहीं हादसे में 30 से अधिक लोगों की घायल होने की खबर है। कई जिंदा लोग ट्रक के नीचे दबे हैं…
-रात करीब10 बजे सीधी जिले के हर्राबिजी गांव के मुजबब्बील खान की बारात पमरिया गांव जा रही थी। इसी दौरान हनुमना रोड पर सोन नदी के हनुमान पुल पर ट्रक अनियंत्रित होकर नदी में गिर गया। दुर्घटना किसी मोटर साइकिल को बचाने के दौरान होना बताई जा रही हैप्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस पुल पर रैंलिग के ना होने या अधिकांश के टूटे होने की बात कही जा रही है।
मरने वालों की संख्या और बढ़ सकती है
– पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है और रेस्क्यू में जुट गई है। स्थानीय लोग भी राहत व बचाव के कार्य में लगे हुए हैं।
– एसपी ने बताया कि अंधेरा होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में बाधा आ रही है। फिर भी बचाव दल युद्धस्तर पर जुटा है।
– पुलिस के अधिकारियों के अनुसार मरने वालों की संख्या में अभी और इजाफा हो सकता है।
– घायलों को सीधी के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।