अक्षय तृतीया व परशुराम अवतार दिवस पर आज ग्वालियर अंचल में कड़ी पुलिस व्यवस्था की गई है दो
के भारत बंद के दौरान हुई हिंसा के बाद से ही पूरे अंचल में पहले अम्बेडकर जयन्ती ओर अब परशुराम जन्मोत्सव को लेकर सुबह से ही पुलिस प्रशासन सड़कों पर है।उधर प्रशासन ने धारा 144 के चलते कई ब्राह्मण संगठनों को किसी भी प्रकार की रैली चलसमारोह आदि निकालने की अनुमति से इंकार कर दिया है।
अक्षय तृतीया पर इस बार शुभ संयोगों का संगम होगा। बुधवार का दिन, 24 घंटे सर्वार्थ सिद्धि योग और चंद्रमा के अपनी उच्च राशि में होने से इस बार धनतेरस जैसे योग हैं। धन और ऐश्वर्य की प्रतीक है। खरीदारी के लिए ग्यारह साल बाद अक्षय तृतीया पर सर्वार्थ सिद्धि योग मिलेगा। सिर्फ 12 से डेढ़ घंटे तक राहु काल होने से खरीदारी से बचना होगा। अक्षय तृतीया को अबूझ मुहूर्त भी कहते हैं। यानी बिना मुहूर्त के आप कुछ भी शुभ कार्य कर सकते हैं। बुधवार को ही भगवान विष्णु के अवतार परशुराम जी की जयंती भी है।