प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी और पूर्वी दिल्ली के भाजपा सांसद गौतम गंभीर राजनीति नहीं करेंगे. उन्होंने इसे लेकर एक पोस्ट किया. गंभीर ने PM नरेंद्र मोदी को अपने पोस्ट में थैंक्स कहा. दरअसल, गंभीर अब क्रिकेट पर ही फोकस करना चाहते हैं. गौतम गंभीर 2019 में लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंचे थे. वर्तमान में वो आईपीएल टीम कोलकाता नाइट राइडर्स टीम के मेंटर हैं.
गंभीर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया, इसमें उन्होंने लिखा- मैंने माननीय पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा से अनुरोध किया है कि वो मुझे मेरे राजनीतिक कर्तव्यों से मुक्त करें ताकि मैं अपनी आगामी क्रिकेट प्रतिबद्धताओं पर ध्यान केंद्रित कर सकूं. मैं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को हृदय से धन्यवाद देता हूं. इसके साथ ही उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को टैग करते हुए लिखा- मुझे लोगों की सेवा करने का अवसर देने के लिए, जय हिन्द.