Homeग्वालियर अंचलराहुल गांधी की न्याय यात्रा पर बरसते बादलों ने तरेरी आंखे, बंद...

राहुल गांधी की न्याय यात्रा पर बरसते बादलों ने तरेरी आंखे, बंद नहीं हुई झमाझम तो फिर जाएगा पानी ?

मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनावों में मिली शर्मनाक पराजय और देशभर में मोदी लहर से बेहाल कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी की मध्यप्रदेश ग्वालियर अंचल में आज आने वाली  भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर बिगड़ते मौसम ने आंखे तरेरना शुरू कर दिया है। आज ग्वालियर में सुबह से ही मौसम बिगड़ा हुआ है और रुक रुक कर बारिश हो रही है। यदि यही स्थिति शाम तक जारी रहती है तो राहुल की यात्रा पर पानी फिर जाएगा।

ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज पहुंचेगी. मुरैना से शुरू होकर ग्वालियर, उज्जैन और रतलाम तक जाएगी. 5 दिन तक एमपी में यात्रा के जरिए प्रचार करेंगे. 5 दिन के ब्रेक के बाद आज मध्य प्रदेश के मुरैना से राहुल गांधी की न्याय यात्रा दोपहर डेढ़ बजे शुरू होगी. ग्वालियर में राहुल गांधी एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे.भारत जोड़ा न्याय यात्रा शनिवार को शाम पांच बजे मल्लगढ़ चौराहे से नगर में प्रवेश करेगी। यहां से राहुल गांधी क्षेत्रीय नागरिकों का अभिवादन स्वीकार करते हुये हजीरा चौराहे पर पहुंचेंगे। जहां राहुल गांधी को क्षेत्रीय नागरिकों को संबोधित करेंगे। न्याय यात्रा का रात्रि विश्राम सिरौल पहाड़ी के नीचे होगा। निजी स्थान पर न्याय यात्रा की टीम ने रात्रि विश्राम के पूरे इंतजाम कर लिये हैं। राहुल गांधी सहित अन्य कांग्रेसी विश्राम स्थल पर ही भोजन कर कंटेनर में बने अस्थाई रूमों में रात व्यतीत करेंगें। दूसरे दिन रविवार को न्याय यात्रा शिवपुरी के लिए रवाना होगी। यात्रा के दौरान पूर्व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश, पूर्व मुख्यमंत्री कमल नाथ व दिग्विजय सिंह सहित प्रदेश के प्रमुख नेता साथ रहेंगें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments