पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के बेटी अदिति यादव लोकसभा चुनाव के प्रचार में पहली बार अपनी मां डिंपल यादव के साथ नजर आईं। अदिति का भी उनकी मां की तरह सादापन और गंभीर अंदाज लोगों के दिल को छू रहा है। वैसे अदिथि की फैन फॉलोइंग की बात करें तो ये भी जबरदस्त है।
लोकसभा चुनाव 2024 में डिंपल यादव मैनपुरी लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं। वे चुनाव प्रचार के लिए सोमवार को कुसमरा पहुंची तो साथ में उनकी बेटी अदिति यादव भी नजर आईं। कुसमरा में आयोजित सम्मेलन में अदिति यादव ने कोई भी वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं लिया, बल्कि वे कार्यकर्ताओं के बीच में नजर आईं। इस दौरान जब मां डिंपल यादव ने बोलना शुरू किया तो वे हर शब्द को गौर से सुनती और समझती रहीं। अदिति यादव की बात करें तो वे सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 3.66 लाख फॉलोअर्स हैं, तो वहीं एक्स पर ये संख्या 3.06 लाख है।