– इस पर खुर्शीद ने कहा कि कांग्रेस के दामन पर मुस्लिमों के खून के धब्बे हैं। खुर्शीद यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि चूंकि मैं कांग्रेस का नेता हूं इसलिए मुस्लिमों के खून के दाग मेरे दामन में भी हैं, लेकिन ये आप पर ना लगें इसलिए आप इन घटनाओं से सीखें।
चीफ जस्टिस के खिलाफ महाभियोग लाने के फैसले में शामिल नहीं थे खुर्शीद
– बता दें कि पिछले कुछ दिनों में खुर्शीद कांग्रेस से हटकर राय रख रहे हैं। बीते शुक्रवार जब पार्टी ने उपराष्ट्रपति को चीफ जस्टिस के महाभियोग का नोटिस दिया था तब खुर्शीद ने कहा था कि वे इस फैसले में शामिल नहीं हैं। उन्होंने कहा था कि सिर्फ सुप्रीम कोर्ट के फैसले या नजरिए से असहमत होने की वजह से बिना सोचे-समझे महाभियोग नहीं लाया जा सकता है।
– महाभियोग को गंभीर मुद्दा बताते हुए खुर्शीद ने खुद को प्रस्ताव से अलग कर लिया था। उन्होंने दूसरी पार्टियों की कांग्रेस के साथ हुई चर्चा की जानकारी होने से भी इनकार किया था।
