Homeदेशआसाराम पर न्यायालय का फैसला आज जोधपुर बना छावनी,3 राज्यों में अलर्ट

आसाराम पर न्यायालय का फैसला आज जोधपुर बना छावनी,3 राज्यों में अलर्ट

 जोधपुर। नाबालिग छात्रा से यौन उत्पीडन के आरोपी आसाराम पर आज   फैसला आएगा। आसाराम पर फैसले के लिए जोधपुर सेंट्रल जेल में ही अस्थाई कोर्ट में जज अपना फैसला देंगे। इस मौके पर आसाराम समर्थकों की भीड़ जुटने का अंदेशा के चलते पुलिस सहित एजेंसियां सतर्क नजर आ
जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट ने जिस जेल में आसाराम बंद हैं, किलेबंदी कर दी है। जेल के बाहर सुरक्षा इतनी बढ़ा दी है कि उस मार्ग से आने-जाने वाले हर वाहन पर नजर रखी जा रही है। जेल की तरफ आने वाले मार्ग पर बैरिकेड लगाए गए हैं। वहीं जांच के बाद ही लोगों को उस रास्ते पर आगे जाने दिया जा रहा है। पुलिस के आला अधिकारी नियमित मॉनिटरिंग कर रहे हैं। पुलिस लोकल इंटेलिजेंस के जरिए आसाराम के आश्रम और उनके समर्थकों की गतिविधियों पर नजर रखने का दावा कर रही है।

पुलिस मुख्यालय से 6 कंपनियां तैनात
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस मुख्यालय से छह कंपनियां शहरभर में तैनात की गई हैं। जोधपुर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात है। होटलों और धर्मशालाओं की सघन जांच की जा रही है। जोधपुर स्थित आसाराम के आश्रम को भी खाली करा लिया गया है। पूरी जांच के बाद ही निजी वाहनों और बसों को जोधपुर में प्रवेश दिया जा रहा है। रेलवे स्टेशन पर भी कड़ी जांच की जा रही है।

दिल्ली, उत्तरप्रदेश, हरियाणा से राजस्थान तक अलर्ट 
आसाराम पर फैसले के मद्देनजर दिल्ली से लेकर हरियाणा, उत्तरप्रदेश और राजस्थान तक किसी भी अव्यवस्था से निपटने के लिए सरकारों ने पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। दिल्ली पुलिस के अधिकारी यूपी और हरियाणा पुलिस के संपर्क मे हैं। वहीं, यूपी में भी पीड़िता के घर के आसपास सुरक्षा-व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि पीड़िता के परिजनों की लगातार निगरानी की जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments