भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्र्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा के जबलपुर विमानतल पहुंचने पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रदेश शासन के मंत्री श्री राकेश सिंह, राज्यसभा सांसद श्रीमती सुमित्रा वाल्मिकी, विधायक श्री अशोक रोहाणी, श्री सुशील तिवारी इंदू, श्री अभिलाष पाण्डे, महापौर श्री जगतबहादुर सिंह अन्नू, लोकसभा प्रत्याशी श्री आशीष दुबे एवं पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री आशीष अग्रवाल उपस्थित रहे।