अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर लगाने के बाद हिन्दू वाहनी ओर आखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने वहां जाकर इसका विरोध किया तो amu के जिन्ना परस्तों द्वारा उनपर लाठियों से हमला किया गया बाद में पुलिस को छात्रों की भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज और आंसूगैस के गोले छोड़ने पड़े.
पुलिस के इस बलप्रयोग में कम से कम छह छात्र घायल हो गए. वहीं एएमयू के प्राक्टर मोहसिन खान ने बताया कि एएमयू छात्र संघ के अध्यक्ष मशकूर अहमद उस्मानी और छात्र संघ के पूर्व उपाध्यक्ष एम हुसैन जैदी घायलों में शामिल हैं.
वहीं अलिगढ़ के डीएम चंद्र भूषण सिंह ने बताया कि एएमयू छात्रों की भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को बलप्रयोग करना पड़ा. उन्होंने बताया कि पुलिस कार्रवाई में दो युवक घायल हो गए. फ़िलहाल तनाव को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस फोर्स तैनात किया गया है.
दरअसल, एएमयू छात्रसंघ भवन में लगी मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर का हिंदूवादी छात्र संगठनों ने भारी विरोध किया. यूनिवर्सिटी के सुरक्षाकर्मियों का आरोप है कि वाहिनी के कुछ कार्यकर्ताओं के पास पिस्तौल और डंडे थे, हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी.
इस घटना को लेकर एएमयू छात्रसंघ ने पुतला फूंकने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.
एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि हिंदूवादी छात्र संगठन अचानक बाबा सैयद गेट पर पहुंच गए थे और उन्होंने जिन्ना का पुतला फूंका. हालांकि यहां किसी प्रकार का कोई झगड़ा नहीं हुआ और हालात अब काबू में हैं.
