भारतीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने वनडे क्रिकेट में छठा शतक लगाया है. स्मृति मंधाना ने यह शतक दक्षिण अफ्रीका के ख़िलाफ़ रविवार को बेंगलुरु में खेले जा रहे तीन मैचों की सिरीज़ के पहले मैच में लगाया.
इस मुक़ाबले में भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का फै़सला किया. स्मृति मंधाना ने 116 गेंद पर अपना छठा वनडे शतक पूरा किया. यह भारत की ज़मीन पर स्मृति मंधाना का पहला शतक है.
स्मृति मंधाना ने 127 गेंद में 117 रन की पारी खेली. स्मृति की पारी में 12 चौके और एक छक्के शामिल रहे.
दीप्ति शर्मा ने 37 और पूजा ने 31 रन की पारी खेली. भारत ने 50 ओवर में 8 विकेट के नुक़सान पर 265 का स्कोर खड़ा किया है.
दक्षिण अफ्रीका के सामने जीत के लिए 50 ओवर में 266 रन बनाने की चुनौती है