HomeVideoदेखें वीडियो:गुरु पूर्णिमा पर गिर्राज जी की परिक्रमा लगाने वालों की उमड़ी...

देखें वीडियो:गुरु पूर्णिमा पर गिर्राज जी की परिक्रमा लगाने वालों की उमड़ी भीड़,अचलेश्वर पर प्रारंभ हुआ बेलपत्र रुद्राअभिषेक

आज सुबह भोर होने के साथ ही संपूर्ण ग्वालियर चंबल अंचल में गुरु पूर्णिमा के भक्तिसागर में श्रद्धालु पूरी तरह से सराबोर दिखाई दे रहे हैं एकतरफ जहां

गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर आज ग्वालियर के हाई कोर्ट स्थित प्रसिद्ध गिर्राज मंदिर पर सुबह से ही परिक्रमा लगाने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है वहीं गुरु पूजन के कार्यक्रम भी प्रारंभ हो गए हैं। लोग श्रद्धाभाव के साथ अपने गुरुओं के वंदन अभिनंदन करते दिखाई दे रहे हैं।  स्टेशन पर गोवर्धन परिक्रमा जाने वालों का भारी जमावड़ा देर रात्रि तक देखा गया। उधर कल से शुरू होने वाले श्रवण मास के पूर्व आज पूर्णिमा के पावन अवसर से प्रसिद्ध अचलेश्वर महादेव मंदिर पर शिव भक्तों ने एक माह तक चलने वाले बेलपत्र रुद्राभिषेक अनुष्ठान की शुरुआत आज सुबह होने के साथ कर दी। इसी के चलते अचलेश्वर महादेव पर भक्तों की भीड़ देखी जा रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments