यूपी से शुरू हुई कांवड़ यात्रा के दौरान पहचान सार्वजनिक करने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस मामले पर सियासत जारी है। अब इस मामले पर पूर्व कांग्रेस नेता व कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने विपक्षियों को घेरा और जमकर तंज कसा है। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर भी आचार्य प्रमोद ने पलटवार किया और कहा कि जातीय जनगणना की मांग करके पीएम मोदी को घेरने वालों को पहचान उजागर होने से क्या डर लग रहा है।
सीएम योगी के समर्थन में उतरे प्रमोद कृष्णम
कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन में खड़े हुए दिखाई दिए। उन्होंने कांवर यात्रा पर होटल ढाबे के प्रोपराइटर के नाम लिखने के योगी सरकार के निर्णय को सही ठहराया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से कावड़ यात्रा में होटल ढाबे मालिकों के नाम के प्रोपराइटर के नाम लिखा जा रहे हैं उसे किसी को कोई आपत्ति नहीं होनी चाहिए, नाम छुपा कर कोई कारोबार नहीं करना चाहिए। यह पहले से ही किया जाता तो ज्यादा अच्छा था। उन्होंने उत्तर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की अटकलों के बारे में पूछे गए प्रश्न पर कहा कि परिवर्तन तो संसास का नियम है लेकिन उत्तर प्रदेश की सत्ता में कोई परिवर्तन नहीं हो रहा।