Homeप्रमुख खबरेंकोचिंग के बेसमेंट में पानी भरने से तीन विद्यार्थियों की मौत

कोचिंग के बेसमेंट में पानी भरने से तीन विद्यार्थियों की मौत

नई दिल्ली/दिल्ली में एक कोचिंग इंस्टीट्यूट के बेसमेंट में पानी भरने से तीन लोगों की मौत हो गई है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, पाए गए शवों में दो महिला छात्रों और एक पुरुष छात्र का है.

ये हादसा शनिवार को दिल्ली के राजेंद्र नगर इलाक़े के एक यूपीएससी कोचिंग सेंटर में हुआ.

सेंट्रल दिल्ली के डीसीपी एम. हर्षवर्द्धन ने बताया है कि मरने वाले सभी लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं. इस संबंध में क़ानूनी प्रक्रियाएं पूरी की जा रही हैं.

उन्होंने बताया कि बेसमेंट से पंप के ज़रिये लगातार पानी निकाला जा रहा है. अब ये काम जल्द ही पूरा होने वाला है.

बेसमेंट में फंसे 13-14 स्टूडेंट्स को निकाल लिया गया है. इनमें से तीन को अस्पताल भेजा गया है.

बताया जा रहा है कि तीनों स्टूडेंट्स इस कोचिंग में यूपीएससी की सिविल सर्विसेज़ परीक्षा की तैयारी कर रहे थे.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments