Homeप्रमुख खबरेंउप राष्ट्रपति धनखड़ राज्यपाल पटेल सहित कई विशिष्ट जन आ रहे...

उप राष्ट्रपति धनखड़ राज्यपाल पटेल सहित कई विशिष्ट जन आ रहे हैं ग्वालियर

जिले में अधिकारी व कर्मचारी 3 से 5 मई तक छुट्टी पर नहीं जा सकेंगे

नीट परीक्षा एवं अतिविशिष्ट व्यक्तियों के आगमन को ध्यान में रखकर दिए गए हैं यह निर्देश

ग्वालियर / 3 से 5 मई के बीच उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल सहित बड़ी संख्या में विशिष्ट जन ग्वालियर प्रवास पर  रहेंगे विशिष्ट व्यक्तियों के आगमन को ध्यान में रखकर जिले के सभी विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों से 3 से 5 मई तक छुट्टी पर न जाने के लिये कहा गया है। इस दौरान अधिकारी एवं कर्मचारी मुख्यालय भी नहीं छोड़ सकेंगे। इस आशय की जानकारी अपर जिला दण्डाधिकारी श्री टी एन सिंह द्वारा दी गई है।

 

राज्यपाल श्री पटेल 3 मई को ग्वालियर के दो दिवसीय प्रवास पर पधारेंगे

राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल 3 मई को ग्वालियर के दो दिवसीय प्रवास पर पधारेंगे। राज्यपाल श्री पटेल का इस दिन दोपहर बाद लगभग 3 बजे वायु मार्ग द्वारा ग्वालियर आगमन होगा।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल श्री पटेल 4 मई को प्रात: लगभग 11 बजे राजा मानसिंह तोमर संगीत एवं कला विश्वविद्यालय के छठवें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। यह समारोह राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित होगा। राज्यपाल श्री पटेल इस दिन सायंकाल लगभग 5.45 बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया विमानतल पहुँचकर उप राष्ट्रपति श्री जगदीप धनखड़ की अगवानी करेंगे। इसके बाद उप राष्ट्रपति श्री धनखड़ के साथ सायंकाल 6.15 बजे राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय पहुँचेंगे और यहाँ पर प्राध्यापक एवं विद्यार्थियों से परस्पर संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे।
राज्यपाल श्री पटेल सायंकाल लगभग 7.30 बजे मेला मैदान पहुँचकर विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेन्द्र सिंह तोमर के सुपुत्र के विवाह पश्चात स्वागत समारोह में शामिल होंगे। राज्यपाल श्री पटेल रात्रि लगभग 8.15 बजे उप राष्ट्रपति श्री धनखड़ को विमानतल पर विदाई देने के बाद वायु मार्ग द्वारा भोपाल के लिये प्रस्थान करेंगे।

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments