Homeप्रमुख खबरेंशंकराचार्य जयंती पर अनेक पत्रकारों को परशुराम रत्न सम्मान देकर किया सम्मानित

शंकराचार्य जयंती पर अनेक पत्रकारों को परशुराम रत्न सम्मान देकर किया सम्मानित

ग्वालियर /सकल ब्राह्मण महासमिति ने शंकराचार्य जयंती पर ब्राह्मण समाज से जुड़े अनेक पत्रकारों को परशुराम रत्न सम्मान देकर किया सम्मानित
सकल ब्राह्मण महासमिति द्वारा शंकराचार्य जयंती पर ब्राह्मण समाज से जुड़े अनेक पत्रकारों को परशुराम रत्न सम्मान देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पार महंत मनीष विट्ठल अण्णा महाराज का विशेष सानिध्य प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री लोकेन्द्र पाराशर थे अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार डॉ केशव पांडेय ने की।
विशेष अतिथि के रूप में कश्मीरी ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष डॉ ओ एन कॉल, सनाढ्य सभा के संरक्षक अशोक पटसारिया , सनाढ्य सभा के अध्यक्ष अशोक शर्मा , महिला अध्यक्ष श्रीमती बीना भारद्वाज कार्यक्रम की मुख्य संयोजक श्याम बाबू शर्मा, महिला मुख्य संयोजिका अनीता रिछारिया एवं लक्ष्मी शर्मा मंचासीन थे।
       सर्वप्रथम पूजन अतिथियों ने आदि शंकराचार्य जी  एवं भगवान परशुराम जी के चित्र पर वैदिक मंत्रोच्चारण से पंडित गिरिराज गुरुजी एवं ब्रह्म दत्त पांडे शास्त्री  के आचार्यत्व में पूजन हुआ।
       कार्यक्रम की रूपरेखा एवं स्वागत भाषण समिति के अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा ने प्रस्तुत किया । संचालन सकल ब्राह्मण महासमिति के संस्थापक डॉ जयवीर भारद्वाज ने किया आभार मनोज त्रिपाठी ने किया।
इस अवसर पर महंत अण्णा महाराज ने पत्रकारों को लोकतंत्र का सजग पहरेदार बताते हुए उनके कार्यों की प्रशंसा की और अपना आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा चतुर्थ स्तंभ मीडिया के युवा साथियों का सम्मान करना बड़े ही गर्व की बात हे वह सभी अपना कार्य निर्भीक और स्वतंत्र बुद्धि के साथ करे भगवान शंकराचार्य उन्हें शक्ति प्रदान करें।
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार के रूप में उपस्थित श्री लोकेंद्र पाराशर ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कहा की वर्तमान में ब्राह्मण समाज अनेक प्रकार की परेशानियों से गुजर रहा है। श्री पाराशरने एक प्रमाण प्रस्तुत करते हुए बताया कि ब्राह्मणों को जीवन में अनेक दुर्दशा का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने इस समस्या के समाधान के लिए ब्राह्मण समाज को जागरूक और संगठित होने का आव्हान किया।
 कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वरिष्ठ पत्रकार डॉक्टर केशव पांडे ने अपने संबोधन में आव्हान किया की अन्य समाजों की तरह ब्राह्मण समाज को भी संगठित होकर  समाज बंधुओ का सहयोग करने की परंपरा डालना चाहिए। डॉ केशव पांडे ने सकल ब्राह्मण महासमिति कि इस बात
के लिए तारीफ की कि उनके द्वारा परशराम जयंती के अवसर पर जरूरतमंद समाज बंधुओ का विवाह कराया है। कार्यक्रम का संचालन जयवीर भारद्वाज ने किया
 इनका हुआ सम्मान
अतिथियों ने अंग वस्त्र श्रीफल स्मृति चिन्ह सम्मान पत्र भेंट कर श्री परशुराम रत्न से राजेश शर्मा .रवीन्द्र झारखरिया.प्रवीण दुबे अनिल पटेरिया. अभिषेक द्विवेदी. वरुण शर्मा.प्रियंक शर्मा. सुरेश शर्मा आचरण.हरीश दुवे.नवभारत संजय त्रिपाठी हिन्दुस्तान एक्सप्रेस.दिनेश राव.प्रदीप वोहरे.अरुण शर्मा. संतोष पाराशर सुदर्शन. लोकेन्द्र भार्गव सत्तासुधार.जगमोहन शर्मा कपिल शर्मा.अजय मिश्रा्.श्याम पाठक. प्रवीण दुवे. रवि उपाध्याय. आलोक शर्मा. सुरेश दण्डोतिया.प्रमोद शर्मा. प्रमोद गोस्वामी. देवेंद्र श्याम शर्मा.विनोद शर्मा स्वराज एक्स.राज दुवे ए.एन.आई.सुशील कौशिक.न्यूज़18.रमन शर्मा सिटी हलचल.करण मिश्रा न्यूज 24 सौरभ शर्मा बंसल न्यूज.सर्विस पुरोहित आजतक.हेमन्त शर्मा आजतक.सुनील पाठक. न्यूज़18 इण्डिया. धर्मेंद्र शर्मा. विनोद शर्मा न्यूज स्टेट. राज दंडोतिया. अनिल शर्मा,मनीष शर्मा. संजय भारद्वाज. नीरज चतुर्वेदी.को सम्मानित किया गया
इस अवसर पर  कश्मीरी ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष डॉ ओ एन कॉल, सनाढ्य सभा के संरक्षक अशोक पटसारिया , सनाढ्य सभा के अध्यक्ष अशोक शर्मा , महिला अध्यक्ष श्रीमती बीना भारद्वाज कार्यक्रम की मुख्य संयोजक श्याम बाबू शर्मा, महिला मुख्य संयोजिका अनीता रिछारिया एवं लक्ष्मी शर्मा मंचासीन थे।
       सर्वप्रथम  पूजन अतिथियों ने आदि शंकराचार्य जी  एवं भगवान परशुराम जी के चित्र पर वैदिक मंत्रोच्चारण से पंडित गिरिराज गुरुजी एवं ब्रह्म दत्त पांडे शास्त्री  के आचार्यत्व में पूजन हुआ।
       कार्यक्रम की रूपरेखा एवं स्वागत भाषण समिति के अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा ने प्रस्तुत किया । संचालन सकल ब्राह्मण महासमिति के संस्थापक डॉ जयवीर भारद्वाज ने किया आभार मनोज त्रिपाठी ने किया।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments