शहीद ऊधम सिंह के बलिदान को भुलाया नहीं जा सकता-श्री अभय चौधरी
ग्वालियर / स्वतंत्रता संग्राम के क्रांतिकारी शहीद उधम सिंह जी के बलिदान दिवस पर भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने बुधवार को मेला परिसर स्थित शहीद उधम सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प रूपी श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री अभय चौधरी ने कहा कि देश के लिए शहीद ऊधम सिंह के बलिदान को भुलाया नही जा सकता है। युवा को ऐसे बलिदानी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज जो हम आज़ादी का आनंद ले रहे हैं यह ऊधम सिंह जैसे बलिदानियों की कुर्बानियों की ही बदौलत है।
उन्होंने कहा कि 13 अप्रैल 1919 को बैसाखी के दिन जलियांवाला बाग में उपस्थित जनता पर जनरल डायर ने गोलियां चलावाई थी। जिससे पूरे भारत में आक्रोश का माहौल था। इसके बाद ऊधम सिंह ने जलियांवाला बाग की मिट्टी हाथ में लेकर डायर को सबक सिखाने की प्रतिज्ञा ली थी। वह अफ्रीका, नैरोबी, ब्राजील व अमेरिका की यात्रा करते हुए 1934 में लंदन पहुंचे। नरसंहार के 21 साल बाद 13 मार्च 1940 को लंदन की रॉयल सेंट्रल एशियन सोसायटी के हाल में माइकल ओ डायर भी वक्ताओं में से एक था। ऊधम सिंह इस बैठक में एक मोटी किताब में रिवॉल्वर छिपाकर पहुंचे और वहां पर जनरल डायर को गोली मार दी। चार जून 1940 को ऊधम सिंह को हत्या का दोषी ठहराया गया और 31 जुलाई 1940 को उन्हें पेंटनविले जेल में फांसी दे दी गई।
इस अवसर पर अशोक पटसारिया, जिला महामंत्री श्री विनोद शर्मा, श्री विनय जैन, श्री राजू पलैया, श्री रामेश्वर भदौरिया, श्री राजू सेंगर, जिला मंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह कुशवाह, जिला मीडिया प्रभारी श्री नवीन चौधरी, श्री संदीप देव, श्री हेमंत चोपड़ा, श्री पप्पू बड़ौरी, श्री चंद्र प्रकाश मिश्रा, श्री मनोज दुबे, श्री धर्मेंद्र आर्य, श्री नूतन श्रीवास्तव, श्री संतोष गोडियाले, श्री विक्रम खटीक, श्री पुरुषोत्तम टमोटिया, श्री गौरव वाजपेयी, श्री उपेंद्र बैस, श्री अमित श्रीवास्तव, श्रीमती वंदना प्रेमी, श्री भारत शाक्य, श्री पुरुषोत्तम बनोरिया, श्री भीकम खटीक, श्री ओमप्रकाश धानोल, श्री राम लखन उछड़िया, श्री अनु करोसिया, श्री गोपाल डागर, श्री तुलसीराम नरवरिया जाटव सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रह
शहीद ऊधम सिंह के बलिदान दिवस पर भाजपा ने श्रद्धासुमन अर्पित किए
RELATED ARTICLES