वायनाड में मंगलवार के दिन हुए भीषण लैंड स्लाइड के चलते सैकड़ो लोग इसकी चपेट में आ गए थे। बड़ी संख्या में घर तबाह हुए है। लैंड स्लाइड सुबह के समय हुआ था। इसमें मरने वालो की संख्या 100 से पार कर चुकी है। भारी बारिश के चलते केरल में भूस्खलन की घटनाये बढ़ रही है। इस त्रासदी में अब तक 151 मौत होने की खबर आ रही है। जबकि 200 से अधिक लोग लापता है। लेकिन केरल राज्य में अभी भी अलग अलग स्थानों पर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
भीषण त्रासदी में बचाव कार्य के लिए NDRF की टीम को तैनात किया गया है। इसके साथ ही आर्मी एवं अन्य फोर्स की यूनिट भी बचाव कार्य में लगी हुई है। पीएम मोदी ने इस त्रासदी में घायलों को 50 हजार एवं मृतकों को 2 – 2 लाख रु देने का एलान किया है। सोमवार के दिन अलग अलग जगह पर लैंड स्लाइड हुई है। इसमें चुरमाला में सर्वाधिक नुकसान देखने को मिला है। सुबह 2 से 6 बजे के दौरान चुरमाला, अट्टामाला, नूलझूपा, मुँड़क्कई में लैंड स्लाइड के कारण काफी जान माल का नुकसान हुआ है।
सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
सेना की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन को जारी रखे हुए है। त्रासदी में फसे लोगो को बाहर निकाला जा रहा है। 200 भारतीय सेना के जवान और कोझिकोड से 122 टीए बटालियन भी घटनास्थल पर मौजूद हैं. वही पर वायुसेना के 2 हेलीकाप्टर भी बचाव कार्य में शामिल किये जा चुके है। भारी बारिश की गतिविधियों के चलते केरल के अलग अलग क्षेत्रों में रेड अलर्ट भी जारी किया जा चूका है।