Homeप्रमुख खबरेंस्कूल की छुट्टी के बाद घर पहुंचते बच्चे इससे पहले दुर्घटना बनकर...

स्कूल की छुट्टी के बाद घर पहुंचते बच्चे इससे पहले दुर्घटना बनकर आई मौत ने लेली चार मासूमों की जान

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश संगठन महामंत्री ने शोक जताया

मध्य प्रदेश के रीवा जिले में शनिवार को एक निजी स्कूल के प्रवेश द्वार के पास स्थित घर की दीवार ढहने से चार बच्चों की मलबे में दबकर मौत हो गई। एक बच्ची और एक महिला अभिभावक की हालत गंभीर बनी हुई है। गढ़ कस्बे में सन राइज स्कूल के पास ये दर्दनाक हादसा हुआ। उधर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश संगठन महामंत्री ने शोक जताया है।

हादसा जिस समय हुआ, उस समय स्कूल की छुट्टी हुई थी और बच्चे स्कूल से बाहर निकल रहे थे। कई अभिभावक बाहर खड़े बच्चों का इंतजार कर रहे थे। रीवा की कलेक्टर प्रतिभा पाल ने चार बच्चों की मौत की पुष्टि की है। प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश किए हैं।

हादसे में एक महिला अभिभावक समेत आठ बच्चे दब गए। जबकि दो बच्चे आंशिक रूप से चोटिल हुए। दीवार गिरने पर आसपास के बाद लोगों ने गढ़ पुलिस के साथ बचाव कार्य किया। मलबे में दबे सात बच्चों और एक महिला अभिभावक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश संगठन महामंत्री ने जताया शोक

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने रीवा जिले के ग्राम गढ़ में निजी विद्यालय के समीप दीवार गिरने से 4 मासूम बच्चों के दुखद निधन पर शोक व्यक्त किया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने ईश्वर से दिवंगत बच्चों की आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने एवं परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। श्री शर्मा ने हादसे में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ कामना की है।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments