Homeउत्तरप्रदेशकानपुर के पास साबरमती एक्सप्रेस के 22 डिब्बे पटरी से उतरे,झांसी, ग्वालियर,इटावा...

कानपुर के पास साबरमती एक्सप्रेस के 22 डिब्बे पटरी से उतरे,झांसी, ग्वालियर,इटावा कानपुर रूट की कई गाड़ियां रद्द,कई का मार्ग परिवर्तित

वाराणसी से अहमदाबाद जा रही साबरमती एक्सप्रेस (19168) देर रात करीब ढाई बजे कानपुर के गोविंदपुरी के आगे पटरी से उतर गई. रेलवे के मुताबिक ट्रेन के 20 डिब्बे पटरी से उतरे हैं. घटना के बाद यात्रियों में हड़कंप मच गया. रेलवे, पुलिस और फायर विभाग के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया. दुर्घटना के बाद झांसी भिंड इटावा रूट पर ट्रैफिक प्रभावित हुआ है कई ट्रेन रद्द कर दी गई हैं तो कई के मार्ग परिवर्तित किए गए है।

उत्तर प्रदेश के कानपुर में बड़ा रेल होने से टल गया. बनारस से अहमदाबाद जाने वाली साबरमती एक्सप्रेस के 22 डिब्बे कानपुर-भरतपुर रेल खंड में पटरी से उतर गए. हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. यह घटना तब हुई जब ट्रेन कानपुर से झांसी के लिए रवाना हुई थी. सूचना पर रेलवे के जवान मौके पर पहुंच गए और राहत और बचाव के कार्य में जुट गए. घटना के बाद कई गाड़ियों के रूट बदल दिए गए हैं. रेल प्रशासन ने इमरजेंसी नंबर के साथ-साथ ट्रेनों के रूट की भी जानकारी दी है

रेलवे ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि ट्रेन नंबर 19168 साबरमती एक्सप्रेस (बनारस से अहमदाबाद जाने वाली) का झांसी मंडल में आने वाले कानपुर-भीमसेन के गोविंदपुरी स्टेशन के पास तड़के सुबह 2:30 बजे बेपटरी हो गई. रेलवे ने बताया कि इसमें किसी भी प्रकार जान माल की कोई क्षति नहीं हुई है और ना ही किसी के घायल होने की सूचना है. वहीं, घटना के बाद ड्राइवर ने बताया कि अचानक बड़ा पत्थर इंजन से टकरा गया, जिसके कारण इंजन का कैटल गार्ड (आगे वाला हिस्सा) बुरी तरह से डैमेज हो गया.

रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के सभी इंतजाम किए हैं. यात्रियों को बस से कानपुर भेजा जा रहा है. वहीं, रेलवे के सीनियर दुर्घटना स्थल पर पहुंच गए है. अधिकारी नियंत्रण कार्यालय से घटना का ब्यौरा ले रहे हैं. दुर्घटना स्थल पर रिलीफ ट्रेन पहुंचने वाली है.

रेलवे ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

  1. प्रयागराज 0532-2408128, 0532-2407353
  2. कानपुर 0512-2323018, 0512-2323015
  3. मिर्जापुर 054422200097
  4. इटावा 7525001249
  5. टुंडला 7392959702
  6. अहमदाबाद 07922113977
  7. बनारस सिटी 8303994411गोरखपुर 0551-2208088हादसे की वजह से जिन ट्रेन को रद्द किया गया है और जिनके रूट को बदले गए हैं-
  8. रद्द ट्रेनें-
      • (1) 01823/01824 (वी झांसी-लखनऊ)
      • (2) 11109 (वी झाँसी-लखनऊ जंक्शन)
      • (3) 01802/01801 (कानपुर-मानिकपुर)
      • (4) 01814/01813 (कानपुर-वी झाँसी)
      • (5) 01887/01888 (ग्वालियर-इटावा)
      • (6) 01889/01890 (ग्वालियर-भिण्ड)

     

    जिन ट्रेनों को रूट बदले गए हैं-

    • (1) 11110 (लखनऊ जंक्शन-वी झांसी) JCO 16.08.24 परिवर्तित मार्ग गोविंदपुरी-इटावा-भिण्ड-ग्वालियर-वी झांसी
    • (2) 22537 (गोरखपुर-लो.तिलक टर्मिनल) JCO 16.08.2024 गोविंदपुरी-इटावा-भिण्ड-ग्वालियर-वी झांसी
    • (3) 20104 (गोरखपुर-लो.तिलक टर्मिनल) JCO 16.08.24 कानपुर-इटावा-भिण्ड-ग्वालियर-वी झांसी
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments