ग्वालियर सासंद श्री भारत सिंह कुशवाह ने पत्रकार-वार्ता क़ो संबोधित किया
*संगठन पर्व हमारे लिए सबसे बड़ा त्यौहा
ग्वालियर / ग्वालियर सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह ने भारतीय जनता पार्टी के संगठन पर्व सदस्यता अभियान को लेकर गुरुवार को पत्रकार-वार्ता को संबोधित किया। श्री भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि 2 सितंबर से पार्टी अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी को सदस्य बनाकर अभियान की शुरूआत कर दी है। उसके बाद मध्यप्रदेश में 3 सितंबर को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं मप्र मंत्रिमंडल के सदस्यों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराकर प्रदेश में संगठन पर्व का शुभारंभ किया है। इस संगठन पर्व का मुख्य उद्देश्य, देश में 10 करोड़ से अधिक लोगों को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाना है। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा घर-घर पहुंचकर सदस्यता अभियान को साकार करेगी। मध्यप्रदेश में 1.50 करोड़ नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। ग्वालियर जिले में डेढ़ लाख नये सदस्य बनाये जायेंगे।
*यह संगठन पर्व सर्वस्पर्शी एवं सर्वसमावेशी होगा*
सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी इस सदस्यता प्रक्रिया को संगठन पर्व कहती है, क्योंकि भाजपा के लिए राष्ट्र प्रथम है। उमंग और उत्साह के साथ यह पर्व शुरू हो गया है, जिसे साकार रूप पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता को करना है। यह संगठन पर्व सर्वस्पर्शी होगा, जिसमें शीर्ष से बूथ स्तर तक सबको मौका दिया जाएगा कि वो पार्टी की सदस्यता ग्रहण करें। यह अभियान सर्वसमावेशी होगा, जिसमें सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र से हर वर्ग को भारतीय जनता पार्टी से जुडने का अवसर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन पहापर्व का प्रथम चरण 1 सितंबर से प्रारंभ हो चुका है जो 24 सितंबर तक चलेगा। जबकि दूसरा चरण 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक रहेगा। सक्रिय सदस्यता अभियान 16 से 31 अक्टूबर तक चलेगा तथा प्राथमिक एवं सक्रिय सदस्यता रजिस्टर करने की तिथि 1 नवंबर से 10 नवंबर तक होगी।
*भाजपा का यह अभियान चार आयामों पर आगे बढेगा*
सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि सदस्यता अभियान का मूल उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा का विस्तार करना है। भारतीय जनता पार्टी का यह अभियान चार आयामों पर आगे बढ़ेगा। एक आयाम है मिस्ड कॉल 8800002024, जिसके माध्यम से लोग पार्टी से जुड़ सकेंगे। दूसरा आयाम है क्यूआर कोड। स्मार्ट फोन का उपयोग करने वाले लोग क्यूआरकोड के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बन सकते हैं। तीसरा आयाम नमो एप एवं चौथा आयाम भारतीय जनता पार्टी की वेबसाइट के माध्यम से भी सदस्यता ग्रहण कर सकते हैं।
*सदस्यता अभियान आंकड़ों को बढ़ाने का नहीं परिवार विस्तार का अभियान है*
सांसद श्री भारत सिंह कुशवार्ह ने कहा कि यह भाजपा की लोकतांत्रिक प्रक्रिया ही है जो पार्टी को अन्य लगभग 1500 राजनीतिक दलों से अलग खड़ा करती है। लोकसभा चुनाव में भाजपा कार्यकर्ताओं की अथक मेहनत से ही प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर ऐतिहासिक विजय प्राप्त की है। भारतीय जनता पार्टी का संगठन पर्व केवल आंकड़ों को बढ़ाने और सत्ता सुख भोगने के लिए नहीं हैं, बल्कि जनता का दुख-दर्द दूर करने के साथ-साथ देश का मान-सम्मान बढ़ाने के लिए है। जब हमारी केवल दो सीटें थी तब सत्ताधारी दलों ने हमारा मजाक उड़ाया था, तब श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने कहा था जितना मजाक उड़ाना है उड़ा लीजिए, लेकिन एक दिन वक्त बदलेगा, सूरज निकलेगा, अंधेरा छटेगा और कमल खिलेगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है। चाइना में कुछ साल पहले कम्युनिष्ट पार्टी के 9 करोड़ सदस्य थे, लेकिन 2019 में हमारी पार्टी के 18 करोड़ सदस्य बन गए। इस बार संगठन पर्व का जो टारगेट मिला है, उसे हम कार्यकर्ताओं की मेहनत की बदौलत जरूर पूरा करेंगे। उन्होंने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय जी कहते थे कि जो हमारा परंपरागत विरोधी है वह हमारा मतदाता बने और हमारा जो मतदाता बना है वह भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बने। जो भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता बनेगा तो वह भारत माता को परम वैभव पर पहुंचायेगा।
*प्रधानमंत्री का हाथ मजबूत करने सभी मतदाताओं को सदस्य बनाएं*
सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी गरीबों का जीवन संवारने के लिए कार्य कर रहे हैं। वे एक गरीब के घर में पैदा हुए, इसलिए उन्हें गरीबों का दु:ख और दर्द अच्छे से पता है। प्रधानमंत्री बनते ही श्री नरेन्द्र मोदी जी ने गरीबों को पक्की छत देने के लिए पीएम आवास योजना शुरू की। गांव-गांव पक्की सड़क और स्वच्छ पेय जल उपलब्ध कराने के लिए जल जीवन मिशन लागू किया। कोरोना संक्रमण काल आया तो प्रधानमंत्री जी ने देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन देने की योजना चलाई, जो आज भी चल रही है। गरीबों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए आयुष्मान योजना लागू करके देश के हर गरीब को 5 लाख रूपए के मुफ्त इलाज की गारंटी पदान की। जो गरीब पक्के मकान से वंचित रह गए हैं, उन्हें तीसरी बार प्रधानमंत्री बनते ही श्री नरेन्द्र मोदी जी ने 3 करोड़ पक्के मकान बनाने को मंजूरी प्रदान कर दी है। जो देश की आम जनता, महिला, गरीब, युवा, किसान की जिंदगी को संवार रहे हैं, ऐसे इसलिए कर पा रहे हैं, क्योंकि कार्यकर्ताओं ने मजबूत संगठन के साथ प्रदेश की सभी 29 लोकसभा सीटों पर ऐतिहासिक विजय दिलाई है। प्रधानमंत्री जी के हाथ को और मजबूती देने के लिए अधिक से अधिक संख्या में लोगों को पार्टी का सदस्य बनाकर श्री मोदी जी को और ताकतवर बनाने का कार्य करें।
सांसद भारत सिंह को दिलाई सदस्यता
जिलाध्यक्ष श्री अभय चौधरी ने सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह को सदस्यता दिलाकर पार्टी का सदस्यता प्रमाण पत्र भेंट किया। जिला महामंत्री एवं सदस्यता अभियान प्रभारी श्री विनय जैन ने जिलाध्यक्ष श्री अभय चौधरी को पार्टी की सदस्यता का प्रमाण पत्र भेंट किया।
इस अवसर पर मंच सभापति श्री मनोज तोमर, संभागीय मीडिया प्रभारी श्री राजलखन सिंह, श्री विनोद शर्मा, श्री राजू पलैया, जिला मीडिया प्रभारी श्री नवीन चौधरी, जिला मंत्री एवं जिला सदस्यता अभियान सह प्रभारी श्री धर्मेन्द्र सिंह कुशवाह, श्री दारा सिंह सेंगर एवं श्री विवेक शर्मा उपस्थित रहे।