Homeप्रमुख खबरेंवीडियो :मैच को लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी के सनसनीखेज बयान के बाद...

वीडियो :मैच को लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी के सनसनीखेज बयान के बाद सिंधिया सहित अन्य नेताओं की चुप्पी पर उठे सवाल

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सदस्यता अभियान के प्रदेश सह संयोजक, पूर्व विधायक मुकेश चौधरी ने हिंदू संगठनों के विरोध को जायज ठहराया 

 

ग्वालियर/ एक तरफ ग्वालियर में आयोजित होने वाले भारत बांग्लादेश क्रिकेट मैच के आयोजन को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया पूरी तरह सक्रीय हैं साथ ही ग्वालियर के भाजपा से जुड़े अन्य बड़े नेता चुप्पी साधे बैठे हैं तो दूसरी ओर उसी भाजपा के प्रदेश के बड़े संगठनात्मक चेहरे में से एक पूर्व विधायक तथा वर्तमान में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सहित सदस्यता अभियान के प्रदेश सह संयोजक मुकेश चौधरी ने ग्वालियर में ही  शुक्रवार को ग्वालियर में बांग्लादेश की टीम के साथ 6 अक्टूबर को  आयोजित होने वाले टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच को लेकर एक बड़ा बयान दिया है । पत्रकारों से चर्चा करते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री चौधरी ने साफ शब्दों में कहा कि बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ अत्याचार और हिंसाचार हो रहा है अतः इसको लेकर जो हिन्दू संगठन आवाज उठा रहे हैं वह पूर्णतः जायज है। उन्होंने ग्वालियर में मैच के बहिष्कार के सवाल पर कहा कि मैच हो या न हो इसका निर्णय भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और भारत सरकार करेगी लेकिन बांग्लादेश में हिंदुओं के खिलाफ  जो कुछ हो रहा है उसको लेकर हिंदू संगठनों का विरोध पूरी तरह जायज है।

उल्लेखनीय है कि बांग्लादेश में लगातार जारी हिंदू विरोधी कृत्यों तथा हिंदुओं के खिलाफ लगातार हो रही हिंसा के खिलाफ ग्वालियर में कई संगठन और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक बांग्लादेश के साथ 6 अक्टूबर को होने वाले क्रिकेट मैच का विरोध कर बांग्लादेश बहिष्कार की मांग कर रहे हैं। हिंदू महासभा ने तो बाकायदा बंद के साथ बांग्लादेश टीम के खिलाफ प्रदर्शन की घोषणा कर रखी है।

अब भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष द्वारा उनके इस आंदोलन को जायज ठहराने की बात से माहौल और अधिक गरमा गया है। अब यह भी सवाल उठ रहा है कि इस मैच के आयोजन में मुख्य भूमिका निभा रहे केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया का इसको लेकर क्या रुख है यह भी प्रश्न खड़ा हो गया है कि जब पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष ने इसपर खुलकर अपनी बात कहकर विरोध को जायज बता दिया है तब ग्वालियर सहित प्रदेश के  सत्ता और संगठन से जुड़े  तमाम बड़े नेता इसको लेकर चुप क्यों हैं ?

 

 

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments