Homeप्रमुख खबरेंभाजपा ने मध्यप्रदेश में बनाए 1 करोड़ 3 लाख से अधिक सदस्य...

भाजपा ने मध्यप्रदेश में बनाए 1 करोड़ 3 लाख से अधिक सदस्य डेढ़ करोड़ का इतिहास रचेंगे : चौधरी

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सदस्यता अभियान के प्रदेश सह संयोजक श्री चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी ने संगठन पर्व को लेकर पत्रकार-वार्ता को संबोधित किया

ग्वालियर / भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सदस्यता अभियान के प्रदेश सहसंयोजक  मुकेश सिंह चौधरी ने शुक्रवार को ग्वालियर में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में प्रमाणिक एवं पारदर्शिता के साथ 1 करोड़ 3 लाख 47 हजार सदस्य बनाकर इतिहास कायम किया है। संसदीय लोकतंत्र में इतने कम समय में किसी राजनीतिक दल के 1 करोड़ सदस्य बनना अभूतपूर्व है।

उन्होंने बताया कि संगठन पर्व के दौरान 96 लाख ऑनलाइन फॉर्म भरे गए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित प्रदेश शासन के मंत्री, सांसद, विधायक और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ-साथ 64 हजार 871 पर बूथों पर कार्यकर्ताओं ने अथक मेहनत कर रिकॉर्ड कायम किया है। इतने कम समय में 1 करोड से अधिक सदस्य बनाना प्रदेश के कार्यकर्ताओं की कर्मठता और संगठन निष्ठा और जनता में भाजपा की स्वीकार्यता को दर्शाता है। पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर 25 सितंबर को एक दिन में 16 लाख नए सदस्य बनाए गए। अभी भी सदस्यता का अभियान जारी है और भाजपा के परिवार में सदस्यों के जुड़ने का सिलसिला चलता रहेगा। हम सब मिलकर मध्यप्रदेश की आकांक्षाओं को पूरा करेंगे।

1 से 15 अक्टूबर तक चलेगा दूसरा चरण

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी ने कहा कि संगठन पर्व का अगला चरण 1 से 15 अक्टूबर तक चलेगा और हम प्रदेश में डेढ़ करोड़ के लक्ष्य से आगे निकलकर इतिहास रचेंगे। 29 सितंबर को पूरे प्रदेश में पार्टी कार्यकर्ता प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की मन की बात कार्यक्रम सुनने के बाद लोगो को पार्टी की सदस्यता दिलायी जाएगी।

संगठन पर्व में एक-एक कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका है

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी ने कहा कि राष्ट्रवाद एवं भारतीय जनता पार्टी एक दूसरे के पर्याय हैं। संगठन पर्व हमारे लिए पार्टी का सबसे बड़ा त्यौहार है, जिसमें एक-एक कार्यकर्ता की महत्वपूर्ण भूमिका है। संगठन पर्व के पहले चरण में ही प्रदेश की जनता ने बता दिया है कि पार्टी को लेकर उनके मन में गहरी स्वीकार्यता है। प्रदेश के कोने-कोने में लोगों ने आगे आकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर अधिकतम सदस्यता दिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने अपने लक्ष्य को पूरा करने का काम किया। ठेले वाले, रेहड़ी, डिलेवरी बॉय, दुकानदार से लेकर चिकित्सक, व्यापारी, पूर्व सैनिक, प्रबुद्धजन से लेकर युवा, बहनें व बुजुर्गों ने सदस्यता ग्रहण कर भाजपा परिवार को विस्तार दिया है।
भाजपा का कार्यकर्ता कर्मठता और संगठन निष्ठा का आदर्श है
प्रदेश उपाध्यक्ष श्री चतुर्वेदी ने कहा कार्यकर्ताओं ने न केवल पार्टी को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाया है, बल्कि राष्ट्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह बताता है कि मध्यप्रदेश में भाजपा का कार्यकर्ता कर्मठता और संगठन निष्ठा का आदर्श है। उन्होंने मध्यप्रदेश भाजपा के कार्यकर्ताओं की तारीफ करते हुए बधाई दी है। मैं प्रदेश के सभी निष्ठावान कार्यकर्ताओं को बधाई देता हॅू कि संगठन पर्व के पहले चरण में उन्होंने पूरी शिद्दत के साथ जुटकर अभियान को सफल बनाने का काम किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री अभय चौधरी, सदस्यता अभियान के प्रभारी एवं जिला महामंत्री श्री विनय जैन, श्री विनोद शर्मा, प्रदेश मीडिया विभाग के सदस्य श्री बृजराज सिंह, संभागीय मीडिया प्रभारी श्री राजलखन सिंह, जिला मीडिया प्रभारी श्री नवीन चौधरी, श्री दारा सिंह सेंगर, जिला मंत्री श्री धर्मेन्द्र सिंह कुशवाह उपस्थित रहे।

 

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments