शहर के पॉश क्षेत्रों में शुमार दौलतगंज सराफा डीडवाना ओली से सटे घनी बस्ती वाले मोहल्ले फोजदारों के बाड़े में आज सुबह होने के कुछ देर बाद एक शादी शुदा युवक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली,हालांकि पुलिस इस मामले की विविध एंगिल से भी जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार कभी शहर के नामचीन वकील रहे जे एम आनंद का फोजदारों के मोहल्ले में मकान स्थित है उनके निकट संम्बंधी यहां निवास करते हैं। पड़ोसियों के मुताबिक आज सुबह सात बजे रोजाना की तरह अपने दैनिक कामकाज में लगे थे तभी आंनद साहब के घर से चीख पुकार सुनाई दी । जब लोगों ने इसकी तफ्तीश की तो सन्न रह गए पता चला की यहां रहने वाले 35 वर्षीय युवक वनी आनंद ने खुद को गोली मार ली है। उसका खून से लथपथ बेजान शरीर मोके पर पड़ा था।
वनी आनंद ने लायसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली थी आनंद ने मुंह के नीचे गले पर गोली मारी जिससे उसके शरीर का सबसे नाजुक हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर ही उसके प्राणपखेरू उड़ गए। यह बात आग की तरह मोहल्ले में फैली और देखते ही देखते वहां भीड़ जमा हो गई।
पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फिलहाल प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या मान रही है लेकिन अन्य नजरियों से भी मामले की जांच कर रही है।
मृतक वनी आनंद अपनी पत्नी मां और एक 5 वर्षीय पुत्र के साथ यहां निवास करता था। उसकी दीनदयाल नगर में व्यापारिक प्रतिष्ठान था साथ ही वह प्रोपर्टी के काम भी करता था। 35 वर्षीय युवक की अचानक हुई मौत से उसके परिवार सहित आसपास मातम पसर गया है।
बहन सोनिया भी इसी तरह कर चुकी है आत्महत्या
आनंद परिवार में जिस प्रकार आज 35 वर्षीय वनी आनंद ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली कमोबेश ऐसा ही मातम बिल्कुल ठीक इसी तर्ज पर आज से बीस वर्ष पूर्व भी यह परिवार देख चुका है।
उस समय इस परिवार के मुखिया और शहर के वरिष्ठ वकील जे एम आनंद जिन्दा थे उस दौरान आज ही की तरह वनी आनंद की चचेरी बहन सोनिया आनंद ने खुद को गोली मार ली थी। उसने भी इसी लायसेंसी बन्दूक को अपने भेजे में गोली मारने का साधन बनाया था। सोनिया ने आत्महत्या इस कारण की थी क्योंकि परीक्षा में वो आशातीत सफलता प्राप्त नहीं कर सकी थी।
मौके पर पहुंचे भाजपा नेता
शहर के बीचोंबीच एक युवक द्वारा गोली मारकर आत्महत्या करने की बात जैसे ही पुलिस को पता चली वरिष्ठ पुलिस अधिकारी दलबल के साथ मौके पर पहुंच गए इस बीच आनंद परिवार के शुभचिंतकों में शुमार भाजपा नेता ध्यानेन्द्र सिंह के पुत्र पीताम्बर सिंह अन्य भाजपा नेता कुलवीर भारद्वाज वहां आये और मृतक की मां और पत्नी को ढांढस बंधाया, बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया गया है।
