Homeमनोरंजनमुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं कुमारस्वामी लेकिन फेसबुक पर ट्रेंड करने लगीं...

मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं कुमारस्वामी लेकिन फेसबुक पर ट्रेंड करने लगीं उनकी पत्नी

जहां एक तरफ जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी कर्नाटक के सीएम बनने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ उनकी वाइफ राधिका कुमारस्वामी गूगल पर ट्रेंड करने लगी है। जिसकी वजह है उनकी खूबसूरती। जी हां, कर्नाटक के भावी मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेने जा रहे कुमारस्वामी की पत्नी राधिकाकुमारस्वामी कन्नड फिल्मों की मशहूर अदाकारा और फिल्म प्रोड्यूसर हैं।

radhika kumaraswamy

कुमारस्वामी से 27 साल छोटी है राधिका…
कुमारस्वामी 58 साल के हैं जबकि राधिका महज 31 साल की हैं। साल 2005 में राधिका कुमारस्वामी के संपर्क में आईं और यहां से उनके करियर को भी चार चांद लगे। इसके बाद 2010 में खुद राधिका ने खुलासा किया कि उसने 2006 में जेडीएस के नेता एचडी कुमारस्वामी से शादी कर ली थी। दोनों की एक बेटी भी है। जिसका नाम शमिका कुमारस्वामी है।

radhika kumaraswamy

दोनों की दूसरी शादी…
कुमारस्वामी और राधिका दोनों की यह दूसरी शादी है। इससे पहले कुमारस्वामी ने अनीता के साथ 1986 में शादी की थी। इस शादी से एक बेटा भी है जिसका नाम निखिल गौड़ा है। वहीं, राधिका की भी यह दूसरी शादी थी। उससे पहले 2002 तक उनके पति रतन कुमार थे।

राधिका ने अपने करियर में अब तक तकरीबन 32 फिल्मों में अभिनय किया है। राधिका ने कन्नड फिल्मों के अलावा कुछ तमिल फिल्मों में भी काम किया है। इसके अलावा अब वह फिल्में भी प्रोड्यूस करती हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments