Homeप्रमुख खबरेंराष्ट्रोत्थान न्यास की ज्ञान प्रबोधिनी व्याख्यान माला 4 से -पराग अभ्यंकर,अशोक सेठिया,...

राष्ट्रोत्थान न्यास की ज्ञान प्रबोधिनी व्याख्यान माला 4 से -पराग अभ्यंकर,अशोक सेठिया, काजल हिन्दुस्तानी के होंगे व्याख्यान

ग्वालियर। राष्ट्रोत्थान न्यास की तीन दिवसीय ज्ञान प्रबोधिनी व्याख्यान माला 4 से 6 अक्टूबर तक गोविंदपुरी स्थित भारतीय यात्रा एवं प्रबंधन संस्थान (आईआईटीटीएम) में आयोजित की जाएगी।

न्यास के अध्यक्ष विजय गुप्ता एवं सचिव श्याम प्रजापति ने बताया कि व्याख्यान माला के पहले दिन 4 अक्टूबर को सायं 5 बजे से सामाजिक समरसता विषय पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सेवा प्रमुख पराग अभ्यंकर का व्याख्यान होगा। 5 अक्टूबर को सायं 5 बजे से वर्तमान युवा विमर्श विषय पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मध्यभारत प्रांत के प्रांत कार्यवाह अशोक सेठिया का व्याख्यान होगा। 6 अक्टूबर को पुण्य श्लोक देवी अहिल्याबाई होलकर विषय पर श्रीमती काजल हिन्दुस्तानी का व्याख्यान सायं 5 बजे से होगा।
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रोथान न्यास द्वारा 11 वर्ष से तमसो मा ज्योतिर्गमय अर्थात अंधकार से प्रकाश की ओर के पावन उद्देश्य को लेकर प्रतिवर्ष विभिन्न विषयों पर ज्ञान प्रबोधिनी व्याख्यानमाला आयोजित की जा रही हैै। इसके अतिरिक्त न्यास द्वारा आरोग्यधाम पैथोलॉजी, छत्रपति शिवाजी स्वास्थ्य परामर्श केंद्र,योग प्रशिक्षण केंद्र सहित अनेक सेवा कार्यों का संचालन किया जा रहा है। श्री गुप्ता एवं श्री प्रजापति ने प्रबुद्धजनों से कार्यक्रम में भाग लेने का आग्रह किया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments