Homeप्रमुख खबरेंवीडियो :बांग्लादेश टीम के खिलाफ कल क्रिकेट स्टेडियम पर विरोध प्रदर्शन करने...

वीडियो :बांग्लादेश टीम के खिलाफ कल क्रिकेट स्टेडियम पर विरोध प्रदर्शन करने जाएगी हिन्दू महासभा

ग्वालियर / ग्वालियर में 6 अक्टूबर को होने वाले भारत और बांग्लादेश की टीमों के बीच टी20 क्रिकेट मैच में बांग्लादेश टीम का विरोध कर रही हिंदू महासभा ने बुधवार 2 अक्टूबर को ग्वालियर पहुंच रही बांग्लादेश टीम के खिलाफ प्रदर्शन की घोषणा की है।

हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज ने कहा कि 2 अक्टूबर को ग्वालियर में बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्याएं बालात्कार मकान, मंदिर तोड़ने के विरोध में हिंदू महासभा काला दिवस मनाएगी।

उन्होंने कहा है कि है दोपहर 3-00 बजे हिन्दू महासभा द्वारा हिंदू महासभा भवन दौलतगंज लश्कर से काले झंडों के साथ हिंदू महासभा कार्यकर्ता शंकरपुर स्टेडियम जाएंगे और बांग्लादेश टीम के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे। इसी क्रम में 6 अक्टूबर को दोपहर 1 00 बजे तक लश्कर बंद रहेगा।  उन्होंने सभी राष्ट्रभक्तों से  अपने अपने संस्थान बंद करने की अपील की है।

उल्लेखनीय है कि अखिल भारत हिंदू महासभा ग्वालियर में लगातार बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओं की हत्याएं ,बलात्कार ,मंदिरों की तोड़ने का विरोध कर दोषियों को सजा की मांग कर रही है सर्वपितृ अमावस्या पर 2 अक्टूबर को हरिद्वार मे बांग्लादेश में हजारों हिंदू की हत्या हुई उनकी आत्मा शांति के लिए हरिद्वार गंगा तट पर पिंडदान एवं जल तर्पण नेताजी सुभाष चंद्र बोस की परपोती एवं अखिल भारत हिन्दू महासभा की राष्ट्रीय अध्यक्षा सुश्री राज्यश्री चौधरी करेंगी।

इसी क्रम में आज हिन्दू महासभा भवन दौलतगंज लश्कर में हिन्दू महासभा कोर कमेटी ने दोपहर 3-00 बजे बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या और मृतकों की आत्मशांति के लिए हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज, जिला अध्यक्ष लोकेश शर्मा, गुड्डन बाथम, श्रीमती विमलेश बाथम,श्रीराम हिन्दू सेना के प्रान्तीय उपाध्यक्ष बंटी गुर्जर, भूपेंद्र नामदेव, प्रदीप नामदेव ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन पूजन किया।

हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ जयवीर भारद्वाज, बंटी गुर्जर ने कहा कि श्रीमद् भागवत गीता के सातवें अध्याय का पाठ एवं ॐ नमो : भगवते वासुदेवाय नमः के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ बांग्लादेश में हत्याएं किए गए हिंदुओं की आत्मा की शांति के लिए हवन किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments