Homeप्रमुख खबरेंसांसद भागीरथ प्रसाद ने दी सफाई कहा नहीं हुआ कोई विवाद

सांसद भागीरथ प्रसाद ने दी सफाई कहा नहीं हुआ कोई विवाद

भिण्ड के सांसद डॉ भागीरथ प्रसाद ने एयर इंडिया की फ्लाइट में जगह को लेकर उनसे हुए किसी भी विवाद से इनकार किया है।

शब्दशक्ति न्यूज़ सहित तमाम मीडिया को जारी प्रेस विज्ञप्ति में डॉ प्रसाद ने कहा कि उन्हें जिस फ्लाईट से जाना था उसमें बिजनेस क्लास में उनकी सीट पहले से बुक थी लेकिन जब वे फ्लाईट पर पहुंचे तो उनसे इकनॉमी क्लास में बैठने को कहा गया इस बारे में उन्होंने जब एयर इंडिया से बात की तो उन्हें बिजनेस क्लास में सीट दे दी गई। डॉ प्रसाद ने मीडिया में आई उस बात से भी इंकार किया है कि विवाद की वजह से फ्लाईट लेट हो गई।

उल्लेखनीय है कि श्री प्रसाद इस बात से भले ही इनकार कर रहे हैं कि उनका कोई विवाद हुआ लेकिन एयर इंडिया के एक अधिकारी ने मीडिया से बातचीत में इसकी पुष्टि की थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments