कोई नहीं आया मस्जिद में जुमे की नमाज पढ़ने
उत्तर प्रदेश के बहराइच में भीषण बवाल के बाद योगी सरकार अब ग्राउंड जीरो पर बीच एक्टिव हो चुकी है. इसी कड़ी में लोक निर्माण विभाग ने अतिक्रमण हटाने को लेकर आरोपियों के घरों पर नोटिस चस्पा की है. यह नोटिस रामगोपाल मिश्रा की हत्या के मुख्य आरोपी सहित एक दर्जन लोगों के घरों पर लगाई गई है. इसमें अतिक्रमणकारियों को तीन दिनों के भीतर अपने अतिक्रमण हटाने का निर्देश दिया गया है.
उधर जिस मस्जिद के निकट बवाल हुआ उसके अलावा एक अन्य मस्जिद में कोई भी जुमे की नमाज पढ़ने नहीं आया प्रशासन का कहना है कि इसके लिए किसी को रोका नहीं गया है।
बुलडोजर की कार्रवाई शुरू की जाएगी?
नोटिस में कहा गया कि अगर निर्धारित समय के भीतर अतिक्रमण नहीं हटाया गया, तो बुलडोजर की कार्रवाई शुरू की जाएगी. इस मामले में आरोप है कि इन मुख्य आरोपियों ने बहराइच को सांप्रदायिक हिंसा में धकेलने का प्रयास किया था. अब योगी सरकार उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी कर रही है.