कचरे के ढेर से मेडिकल का बिल निकालकर लगाया 4 हजार का जुर्माना
दीवार पर थूकने वाले से 250 रूपये का रेड स्पॉट फाइन वहीं गोबर के लिए 4000 वसूले
ग्वालियर दिनांक 18 अक्टूबर 2024 – सड़क पर मेडिकल वेस्ट डला हुआ पाया गया जिस पर नगर निगम अमले ने मेडिकल वेस्ट से संबंधित मेडिकल का बिल निकालकर 4 हजार रूपये का जुर्माना वसूल किया। इसके साथ ही गंदगी करने वाले दुकानदार एवं जिन घरों में मच्छरों के लार्वा पाए जा रहे हैं, उन शहरवासियों पर नगर निगम के स्वच्छता विभाग द्वारा नियमित रूप से जुर्माने की कार्रवाई की जा रही है।
नगर निगम आयुक्त श्री अमन वैष्णव के निर्देश पर मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. वैभव श्रीवास्तव एवं डॉ. अनुज शर्मा के निर्देशन में गंदगी फैलाने एवं डेंगू लार्वा पाये जाने पर जुर्माने की कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत दक्षिण विधानसभा अंतर्गत वार्ड 55 में नगर निगम के अधिकारियों द्वारा निरीक्षण में सडक के दौरान मेडिकल संचालक द्वारा मेडिकल वेस्ट सडक पर डला मिला, जिस पर निगम के अमले द्वारा मेडिकल वेस्ट में से मेडिकल संचालक का पता निकालकर गुडा गुडी नाका स्थित पूजा मेडिकल संचालक से 4000 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया। साथ ही महाराज बाड़े पर दीवार पर थूकने पर रेड स्पॉट फाइन कर 250 रूपये वसूल किया गया तथा जिन लोगों के पास गुटका के पाउच मिले उनसे गुटके के पाउच लेकर उसको नष्ट किया गया। वहीं वार्ड क्रमांक 46 में भेंस डेयरी द्वारा सडक पर गोबर फंेकने पर 4000 रूपये का जुर्माना वसूल किया। साथ ही ईदगाह पर 08 मीट मांस दुकानों का निरीक्षण किया। कार्यवाही के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी श्री भीष्म कुमार पमनानी, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेंद्र विक्रम सिंह, श्री जोगेंद्र यादव, फ्लाइंग स्कॉट्स प्रभारी श्री धर्मेंद्र धीरज धौलपुरिया, जोनल हेल्थ ऑफीसर श्री विकेश बागड़े, श्री पिंकल जादौन, श्री विजय कुमार, वार्ड हेल्थ ऑफीसर
श्री विक्रम बांगडे, श्री प्रदीप बागड़े, श्री रवि गौहर आदि उपस्थित रहे।
ग्वालियर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 29 में गंदगी करने वालों पर जुर्माना कार्रवाई की गई जिसमें क्लाइंट को टीम द्वारा गंदगी करने वालों पर 5700 रूपये का जुर्माना किया गया। कार्यवाही के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी श्री किशोर चौहान, फ्लाइंग स्क्वायड टीम में प्रभारी श्री करण टांक, श्री विक्रम सिंह, श्री नीरज आदि उपस्थि रहे।
ग्वालियर विधानसभा के वार्ड 14 नूरगंज में भवन निर्माण सामग्री सड़क पर डालने पर 500 रूपये का जुर्माना वसूला गया । कार्यवाही के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी श्री अजय ठाकुर, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी श्री शरण कुमार, जेडएचओ श्री रवि करोसिया, डब्ल्यूएचओ श्री प्रमोद करोसिया उपस्थित रहे।