Homeधर्म कर्मधनतेरस पर  बुध गोचर से बनेगा लक्ष्‍मी नारायण राजयोग

धनतेरस पर  बुध गोचर से बनेगा लक्ष्‍मी नारायण राजयोग

ग्रहों के राजकुमार जल्द ही अपनी चाल बदलने वाले हैं। इस समय बुध तुला राशि में विराजमान हैं। बुध का गोचर कुछ राशियों के लिए शुभ तो कुछ के लिए अशुभ साबित भी हो सकता है। कुछ ही दिनों में बुध वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे और साल के अंत तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। पंचांग अनुसार, बुध के वृश्चिक गोचर के बाद बुध अगला गोचर 4 जनवरी, 2025 में करेंगे। आइए पंडित से जानते हैं बुध के गोचर से कौन सी 5 राशियां लाभ पाने वाली हैं-

29 अक्टूबर धनतेरस पर  बुध गोचर से बनेगा लक्ष्‍मी नारायण राजयोग

  बुध ग्रह धनतेरस के शुभ अवसर पर मंगल की राशि वृश्चिक में प्रवेश करके शुक्र के साथ लक्ष्‍मी नारायण राजयोग बनाएंगे। बुध ग्रह को बुद्धि और ऐश्‍वर्य का कारक माना गया है। वहीं, शुक्र को धन, समृद्धि और भौतिक सुखों का कारक माना जाता है। दोनों की युति होने से बनने वाला लक्ष्‍मी नारायण राजयोग जीवन में तरक्‍की के नए रास्‍ते खोलता है। इस धनतेरस पर पांच राशियों के लोग धनवान बनेंगे। मिथुन, तुला, सिंह, वृश्चिक व कुंभ राशि के लोगों की किस्मत चमकने की संभावना है। लक्ष्‍मी नारायण राजयोग के प्रभाव से मिथुन और तुला सहित 5 राशियों के लोगों को कॅरियर में अप्रत्‍याशित उन्‍नति हासिल होगी। साथ ही दीपावली के शुभ अवसर पर कारोबार में भी जमकर कमाई होगी

बुध का गोचर 5 राशियों के लिए लाभकारी

मिथुन राशि पर बुध गोचर का प्रभाव पड़ेगा। इस कारण जेब तो भरी रहेगी, लेकिन आपके हाथ से खर्च भी काफी अधिक होगा। यह समय आपके लिए राजयोग लेकर आया है, लेकिन ध्यान रखने वाली बात यह है कि कमाई से अधिक खर्च करना आपको भारी पड़ सकता है।

सिंह राशि के लोगों को बुध गोचर के शुभ प्रभाव से किसी बेहतरीन कार्य के लिए सरकारी सम्‍मान मिल सकता है। इस वक्‍त आपके लिए नया वाहन खरीदने के शुभ योग बन रहे हैं।

तुला राशि के लोगों को बुध गोचर के प्रभाव से आर्थिक लाभ होगा। ससुराल पक्ष से मदद की संभावना है।

वृश्चिक राशि के लोग बुध गोचर के प्रभाव से खुशहाल जीवन बिताएंगे।

कुंभ राशि वालों बुध गोचर के प्रभाव से आपके जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। आपका जीवन स्तर बेहतर होगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments