न्यूजीलैंड ने भारत को मुंबई टेस्ट में 25 रनों से हराया, सीरीज पर 3-0 से किया कब्जा
न्यूजीलैंड ने भारत को टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच में 25 रनों से हरा दिया. न्यूजीलैंड ने मुंबई टेस्ट की पहली पारी में 235 रन बनाए थे. वहीं दूसरी पारी में 174 रन बनाए. भारत ने इसके जवाब में पहली पारी में 263 रन बनाए. वहीं दूसरी पारी में 121 रनों के स्कोर पर पूरी टीम ऑल आउट हो गई. इस तरह न्यूजीलैंड ने मुंबई टेस्ट 25 रनों से जीत लिया.
न्यूजीलैंड ने पहला टेस्ट 8 विकेट से जीता था. वहीं दूसरा टेस्ट 113 रनों से जीता था. इसके बाद तीसरे और आखिरी मैच में 25 रनों से जीत दर्ज की.