ग्वालियर /चेन्नई में आयोजित सीनियर राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में आज ग्वालियर के लाल अर्जुन शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच अवार्ड से सम्मानित किया गया
खेल एवं युवा कल्याण विभाग ग्वालियर के दर्पण मिनी स्टेडियम से हॉकी का ककहरा सीख कर अर्जुन शर्मा अपनी हॉकी की चमक देश में बिखेर रहे हैं , अर्जुन शर्मा की कलात्मक हॉकी देखकर भारतीय हॉकी के सुनहरे दिन याद आ जाते हैं !

अर्जुन शर्मा वर्तमान में रेलवे की ओर से हॉक़ी खेलते हैं तथा मध्यप्रदेश सीनियर हॉक़ी टीम के सदस्य हैं। अर्जुन शर्मा के कोच अविनाश भटनागर उनको एक बेहतरीन हॉक़ी खिलाड़ी निरुपित करते हैं और उनकी इस उपलब्धि पर बेहद प्रसन्न हैँ उन्होंने कहा कि इसी प्रकार ग्वालियर और देश का नाम रोशन करते रहो अर्जुन यही शुभकामनाएं हैं!