ग्वालियर में 18 नबम्बर से नौ दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन रामलीला मैदान मुरार में
पूज्य संत मां कनकेश्वरी देवी के मुखारविंद से होगी श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन
देवी भागवत कथा के लिए रामलीला मैदान में ददरौआ धाम के महंत रामदास जी महाराज ने किया भूमि पूजन
नौ देवियों की कृपा से मनुष्य को मिलता है मोक्ष : महंत रामदास जी महाराज
मां कनकेश्वरी देवी ग्वालियर में भक्तों को देगी आशीर्वाद: विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर
ग्वालियर /मां कनकेश्वरी देवी भक्ति योग वेदांत सेवा संघ ग्वालियर द्वारा मानस मर्मज्ञ प्रवक्ता,परम पूज्य संत मां कनकेश्वरी देवी जी के मुखारबिंद से ग्वालियर में नौ दिवसीय श्रीमद् देवी भागवत कथा का आयोजन रामलीला मैदान मुरार में होने जा रहा है। ग्वालियर में एक बार फिर साध्वी और जानी-मानी कथा वाचक मां कनकेश्वरी देवी भक्तों को आशीर्वाद देंगी।
दंदरौआ धाम के महंत रामदास जी महाराज के मुख्य आतिथ्य में सोमवार को मुरार के रामलीला मैदान में श्रीमद् देवी भागवत कथा के लिए विधि विधान और पूजा अर्चना के साथ भूमि पूजन संपन्न हुआ। इस मौके पर कथा के मुख्य यजमान मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, देवेंद्र प्रताप सिंह तोमर रामू और प्रबल प्रताप सिंह तोमर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
भूमि पूजन कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी महेश मुद्गल ने किया।
इस अवसर पर दंदरौआ धाम के महंत रामदास जी महाराज ने नव देवियों के महात्म की व्याख्या की उन्होंने कहा कि सभी नौ देवियों मनुष्य का कल्याण करती हैं। मानव को मोक्ष उनकी आराधना से मिल जाता है। उन्होंने बताया कि देवी भागवत में मनुष्य की आयु 108 वर्ष बताई गई है। और नौ देवियों यानी 12 से 9 का गुणा करने पर 108 होता है। इस अवसर पर उन्होंने सभी नौ देवियों का श्लोकों के माध्यम से वर्णन किया।
इस अवसर पर मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा मां कनकेश्वरी देवी की ग्वालियर सहित पूरे अंचल में कृपा बनी हुई है, जब भी बात राम कथा की हो या श्रीमद् भागवत कथा की हो मां कनकेश्वरी देवी इसके लिए सहर्ष तैयार हो जाती हैं। इस बार उन्होंने देवी भागवत का आयोजन करने की बात कही है। मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा देवी भागवत में मां कनकेश्वरी देवी नव दुर्गा के प्रत्येक स्वरूप के महात्म का बखान करेंगी। 18 नवंबर से 26 नवंबर तक वह हर दिन मां की कथाओं का वर्णन करेंगी। उन्होंने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि हर दो तीन साल में मुझे मां कनकेश्वरी का आशीर्वाद मिल जाता है। वह ग्वालियर समेत पूरे अंचल में अपने मुखारविंद से कथाएं कह चुकी हैं। ईश्वर की कृपा है और मां का आशीर्वाद है कि ग्वालियर में एक बार फिर रामलीला मैदान मुरार में देवी भागवत कथा का आयोजन होने जा रहा है। इस अवसर पर मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सभी से श्री श्रीमद् देवी भागवत कथा का श्रवण करने का भी आग्रह किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अभय चौधरी,पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र जैन,पूर्व पुलिस अधिकारी श्री केडी सोनैकिया, श्री आनंद सिंह तोमर, व्यवसायी एवं भाजपा नेता सोनू मंगल, मंडल अध्यक्ष श्री रमाकांत महाते, उमेश भदोरिया ,श्री हरिओम झा,श्री योगेंद्र सिंह तोमर,श्री शिवसिंह यादव ,सभापति मनोज सिंह तोमर,पार्षद रवि तोमर,पार्षद सोनू त्रिपाठी, यश शर्मा, एन के उपाध्यक्ष, उपेंद्र सिंह वैश्य, मदन बाथम अशोक क्षेत्रीय पार्षद श्री अरविंद शर्मा,अशोक भल्ले वाले, पारस जैन, अविनाश यादव, योगेश अग्रवाल, ओम अग्रवाल, जे पी अग्रवाल, मुकेश गुप्ता,अर्पित भार्गव सहित बड़ी संख्या में आम जन उपस्थित रहे।