Homeप्रमुख खबरेंसक्रिय सदस्यता अभियान में ग्वालियर का मध्यप्रदेश में दूसरा स्थान

सक्रिय सदस्यता अभियान में ग्वालियर का मध्यप्रदेश में दूसरा स्थान

 प्रदेश संगठन ने दी बधाई

ग्वालियर / संगठन पर्व के तहत भाजपा के सक्रिय सदस्यता अभियान में ग्वालियर जिला का मध्य प्रदेश में दूसरा स्थान आने पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री अभय चौधरी एवं कार्यकर्ताओं को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा एवं संगठन महामंत्री श्री हितानंद जी ने हार्दिक बधाई दी।
प्रदेशाध्यक्ष एवं खजुराहो सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि जिलाध्यक्ष श्री अभय चौधरी के नेतृत्व में सक्रिय सदस्यता अभियान में ग्वालियर जिले को मध्य प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है जिसके लिए जिलाध्यक्ष श्री अभय चौधरी एवं पार्टी का हर एक कार्यकर्ता बधाई का पात्र है। जिले में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की मेहनत, लगन और माइक्रो प्लानिंग के बल पर अधिक से अधिक सक्रिय सदस्य बनाकर इतिहास रचा गया है और मुझे पूर्ण विश्वास है कि आगे भी ग्वालियर जिले का हर एक कार्यकर्ता इसी मेहनत की तरह कार्य करता रहेगा।
संगठन महामंत्री श्री हितानंद  ने कहा कि ग्वालियर जिला का मप्र में सक्रिय सदस्यता अभियान में दूसरा स्थान आने पर जिलाध्यक्ष श्री अभय चौधरी एवं उनकी टीम बधाई के पात्र हैं। जिलाध्यक्ष श्री अभय चौधरी के नेतृत्व में सक्रिय सदस्यता अभियान में हर एक कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक बूथ पर घर-घर जाकर प्राथमिक एवं सक्रिय सदस्य बनाएं जो कि पार्टी को और मजबूत बनाने के लिए कार्य करेंगे ऐसा मुझे पूर्ण विश्वास है। उन्होंने कहा कि आप सभी कार्यकर्ताओं को प्रदेश नेतृत्व द्वारा जो भी कार्य मिले उसे पूरी तन्मयता के साथ करें।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री अभय चौधरी ने कहा कि प्रदेश संगठन द्वारा मिली बधाई ग्वालियर जिले के लिए गर्व की बात है, यह बधाई भारतीय जनता पार्टी के हर एक कार्यकर्ता के लिए है जिसने सक्रिय सदस्यता अभियान में बढ़-चढ़कर कार्य किया। उन्होंने कहा कि आज हमें गर्व होने की अनुभूति हो रही है। सक्रिय सदस्यता अभियान में ग्वालियर जिले को मध्य प्रदेश में दूसरा स्थान मिला है यह सब सक्रिय सदस्यता प्रभारी श्री विवेक जोशी, श्री अरुण कुलश्रेष्ठ सहित कार्यकर्तार्ओं की कड़ी मेहनत एवं माइक्रो प्लानिंग के कारण ही संभव हो सका है। उन्होंने कहा कि पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने सक्रिय सदस्यता अभियान के दौरान बेहतर काम किया है। उन्होंने कहा कि मैं सभी कार्यकर्तार्ओ को बधाई देता हूं और ग्वालियर जिले के एक एक कार्यकर्ताओं से निवेदन करना चाहता हूं कि आगे भी इसी तरह मेहनत करते रहे जिससे ग्वालियर जिले का मध्य प्रदेश में नाम रोशन होता रहे।

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments