Homeधर्म कर्महजारों नम आंखों के बीच पंचतत्व में विलीन हुई गौरव महाराज की...

हजारों नम आंखों के बीच पंचतत्व में विलीन हुई गौरव महाराज की पार्थिव देह

ग्वालियर /बालाजी दरबार मैना वाली गली के महंत, अखिल भारतीय संत समिति धर्म प्रचार पुजारी संघ के प्रदेश महामंत्री गौरव महाराज की पार्थिव देह आज पंचतत्व में विलीन हो गई  महाराजश्री  का शनिवार को अचानक हृदयगति रुकने से देवलोक गमन हो गया था।

आज उनकी अंतिम यात्रा प्रातः 10 बजे निज निवास श्री बालाजी दरबार मैनावाली गली दालबाजार से लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम रवाना हुई।  गौरव महाराज को अंतिम विदाई देने हजारों की संख्या में उनके प्रति आस्था रखने वालों की भीड़ उनके निवास पर एकत्रित हुई।

सैकड़ों की संख्या में ऐसे लोग भी शामिल थे जो महाराजश्री के आकस्मिक निधन के समाचार मिलने के बाद रात्रि से ही उनके निवास पहुंच गए थे। अनेक लोग दुखी मन से रोते बिलखते भी दिखाई दिए।

अंतिम यात्रा में गौरव महाराज की पार्थिव देह को फूलों से सजी गाड़ी पर रखा गया था मैनावाली गली से लेकर लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम तक के सड़क मार्ग पर भी बड़ी संख्या में खडे लोगों ने अपने चहेते महाराज को पुष्पांजलि अर्पित की।

लक्ष्मीगंज मुक्तिधाम में मुखाग्नि से पूर्व  उपस्थित जनसमूह ने गौरव महाराज अमर रहें के नारों के बीच उन्हें नम आंखों से विदाई दी।

अंतिम यात्रा में शहर के अनेक सामाजिक, राजनीतिक, धार्मिक संगठन और उनसे जुड़े लोग और संत महंत बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

बचपन से ही प्रभु के प्रति पूर्ण समर्पित रहा गौरव महाराज का जीवन

बालाजी के परम भक्त श्री गौरव महाराज बचपन से ही सनातन धर्म में निहित धार्मिक कार्यों के प्रति पूर्ण समर्पित था,गौ सेवा व समाज सेवा के लिए वे सदैव तत्पर रहे। गौरव महाराज अपनी धार्मिक शक्तियों के द्वारा विविध व्याधिओं से परेशान रुग्ण मानवता की सेवा में हमेशा तत्पर रहते थे। ग्वालियर अंचल ही नहीं सम्पूर्ण मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश सहित अनेक प्रातों में उनके भक्त बड़ी संख्या में मौजूद हैँ।

वे देवलोक गमन से पूर्व अंतिम सांस तक प्रभु सेवा में लगे रहे ह्रदयाघात  के समय भी बालाजी दरबार में आयोजित अन्नकूट उत्सव की तैयारी में भक्तिभाव से व्यस्त थे तभी उनकी तबियत खराब हो गई उन्हें तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया जहां उनका देवलोक गमन हो गया।

उनके निधन का समाचार जैसे ही उनके भक्तों को पता चला उनके बीच दुख की लहर दौड़ गई बड़ी संख्या में भक्तगण मैना वाली गली बालाजी दरबार पहुंचे और अपनी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

संत समाज ने भी युवा संत के असमय गोलोक गमन पर गहन शोक व्यक्त किया है, अनेक सामाजिक राजनीतिक धार्मिक संगठनों ने भी उनके निधन पर अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त की है
शाब्दिशक्ति न्यूज़ परिवार भी उनके देवलोक गमन पर अपनी सादर श्रद्धांजलि व्यक्त करता है

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments