Homeप्रमुख खबरेंमिस यूनिवर्स में भारत की रिया सिंघा टॉप 12 में भी नहीं...

मिस यूनिवर्स में भारत की रिया सिंघा टॉप 12 में भी नहीं बना पाईं जगह, जानिए किसके सिर सजा ताज

रिया सिंघा के मिस यूनिवर्स इंडिया बनने के बाद से ही सबकी नजरें उनके मिस यूनिवर्स के ताज को जीतने पर बनी हुई थीं। लेकिन, हसीना टॉप 30 के बाद टॉप 12 में अपनी जगह नहीं बना पाई और बाहर हो गईं। ऐसे में रिया के साथ ही देश के लोगों का भी ताज को भारत में लाना का सपना टूट गया, लेकिन डेनमार्क की विक्टोरिया केजर ने मिस यूनिवर्स 2024 का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया। 21 साल की विक्टोरिया अपने देश की पहली मिस यूनिवर्स बनी हैं।

अब भले ही रिया पेजेंट में अपना जलवा नहीं बिखेर पाईं, लेकिन जब से मिस यूनिवर्स का ऐलान हुआ है हर कोई विक्टोरिया की ब्यूटी का दीवाना हो गया। जिन्होंने 2022 में मिस ग्रैंड इंटरनेशनल की टॉप 20 में अपनी जगह बनाने और ह्यूमन बार्बी टैग मिलने के बाद काफी लोकप्रियता हासिल की थी। वहीं, अब उनकी खूबसूरती और इंटेलिजेंस देख आप भी कहेंगे कि उनका हक था कि वह इस बार मिस यूनिवर्स बनीं। यकीन न हो तो खुद ही देख लीजिए

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments