Homeप्रमुख खबरेंपहले वनडे में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वेस्ट इंडीज़ को 211...

पहले वनडे में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वेस्ट इंडीज़ को 211 रन से हराया

वडोदरा में खेले गए पहले वनडे मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने वेस्ट इंडीज़ महिला क्रिकेट टीम को 211 रन से हरा दिया है.

इस मैच में पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी भारतीय टीम ने 50 ओवरों में नौ विकेट के नुक़सान पर 314 रन बनाए थे.

लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्ट इंडीज़ की टीम 26.2 ओवरों में महज़ 103 रनों पर ही ऑलआउट हो गई.

भारत के लिए रेणुका ठाकुर सिंह ने शानदार गेंदबाज़ी करते हुए पांच विकेट लिए. वेस्ट इंडीज़ की सात बल्लेबाज़ दहाई का आंकड़ा छूने में भी नाकाम रहीं. शीमेन कैंपबेल ने सबसे ज़्यादा 21 रन बनाए.

भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी रही थी. ओपनर स्मृति मंधाना ने अर्धशतक लगाया था. हालांकि वह केवल नौ रन से अपने शतक से चूक गईं. स्मृति ने 91 रन बनाए जिसमें 13 चौके भी शामिल हैं.

वेस्ट इंडीज़ की महिला क्रिकेट टीम इन दिनों भारत के दौरे पर है. जहां वह पहले ही तीन टी-20 मैचों की सिरीज़ को 2-1 से भारत के हाथों गंवा चुकी है.

वहीं तीन टेस्ट मैचों की सिरीज़ में भी अब भारतीय टीम 1-0 से आगे हो गई है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments