Homeप्रमुख खबरेंमंदसौर में राहुल की सभा को कर तनाव चरम पर हंगामा...

मंदसौर में राहुल की सभा को कर तनाव चरम पर हंगामा होने की आशंका

मंदसौर। राहुल गांधी की मंदसौर में बुधवार को होने वाली सभा को लेकर क्षेत्र में काफी तनाव है। भाजपा सरकार कांग्रेस पर आरोप लगा रही है कि राहुल गांधी माहौल खराब करने आ रहे हैं तो कांग्रेस को संदेह है कि सभा में भाजपा के समर्थक घुसकर उपद्रव कर सकते हैं। स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप (एसपीजी) ने सभा स्थल पर पानी की बोतल ले जाने पर आपत्ति की है। एसपीजी को सभा में बोतलें फेंके जाने का अंदेशा है। कांग्रेस यहां आने वाले किसानों को पानी, छाद और जूस बांटने वाली है। अब यह प्लास्टिक पाउच में बांटा जाएगा।

 

सभा में 2 लाख लोग आएंगे: जीतू पटवारी

कांग्रेस का दावा है कि राहुल की सभा में करीब दो लाख लोगों को जुटने की उम्मीद है। प्रदेश कांग्रेस कार्यवाहक अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बताया कि सभा में आने वाले लोगों के लिए 5 लाख पानी के पाउच, 2 लाख छाछ के पाउच और 01 लाख जूस के पाउच मंगाए गए हैं। ताकि उन्हें गर्मी से किसी भी तरह की दिक्कत न हो।

पिछले साल मंदसौर तक नहीं पहुंच पाए थे राहुल गांधी

मंदसौर गोलीकांड में मारे गए 6 किसानों के परिवारों से मिलने के लिए राहुल गांधी पिछले साल 8 जून को मंदसौर आए थे। तनाव को देखते हुए प्रशासन ने राहुल गांधी को किसानों के परिवार से मिलने की इजाजत नहीं दी थी। उनके मंदसौर जिले में प्रवेश पर भी रोक लगा दी थी। इस पर राहुल ने राजस्थान के उदयपुर से अपना प्लान बदल दिया था। मंदसौर तक पहुंचने के लिए राहुल गांधी ने कार और फिर बाइक पर कच्चे रास्ते से सफर किया। वे करीब 3 किमी तक पैदल भी चले। इतनी मशक्कत के बाद भी वे मंदसौर नहीं पहुंच पाए थे। पुलिस उन्हें नीमच में ही हिरासत में ले लिया था लेकिन किसानों से मिलने नहीं दिया। बाद में किसानों से उनकी बात फोन पर कराई गई थी। इसके बाद राजस्थान बॉर्डर पर राहुल परिवारों से मिलकर रवाना हो गए थे। उस दौरान राहुल ने कहा था कि मैं सिर्फ किसानों से मिलना चाहता था, लेकिन बिना वजह बताए मुझे हिरासत में लिया गया।

पुलिस फायरिंग में हुई थी 6 लोगों की मौत

मंदसौर गोलीकांड 6 जून 2017 को हुआ था। इससे पहले तीन दिन तक किसानों ने आंदोलन किया था। 6 जून को भीड़ ने उग्र रूप ले लिया। भीड़ ने घटना के दिन मंदसौर के पिपलिया मंडी थाने का घेराव और पथराव के साथ लोहे और लाठियों से तोड़फोड़ की थी। भीड़ को खदेड़ने के लिए पुलिस ने फायरिंग की। इसमें 6 लोगों की मौत हो गई थी।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments