पार्टी नेताओं के अनुसार गुरुवार को समाचार लिखे जाने तक जिला अध्यक्षों की सूची तैयार है लेकिन अभी भी कुछ असंतुष्ट हैं जिनको लेकर पार्टी नेतृत्व डैमेज कंट्रोल की संभावित स्थिति से कैसे निपटा जाए इसपर रणनीति पुख्ता कर रही है। इसपर जैसे ही होमवर्क पूरा हो जाएगा वैसे ही देर रात्रि या फिर शुक्रवार को राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष की हरी झंडी के बाद सूची जारी की जा सकती है।
सूत्रों के अनुसार, संगठन की गाइडलाइन को ठेंगा दिखाकर दिग्गज नेता अपने समर्थकों को जिलाध्यक्ष बनवा पाने में सफल रहे हैं
भोपाल /मध्यप्रदेश में भाजपा जिला अध्यक्षों पर रायशुमारी के बाद भोपाल से दिल्ली तक चले मंथन के बाद सभी जिला अध्यक्षों के नाम फाईनल कर लिए जाने की खबर है। अब देर रात्रि या फिर शुक्रवार को राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष के ग्रीन सिग्नल मिलने के बाद सूची जारी की जा सकती है।
उधर आज सुबह से ही जिला अध्यक्षों के नाम तय होने की खबरें आती रही लेकिन सूची जारी नहीं हो सकी इसके पीछे की मुख्य वजह दिग्गज नेताओं की अपने चहेतों को अध्यक्ष पद पर सेट करना थी जब हर संगठनात्मक जिले के लिए पैनल की सूची दिल्ली पहुंची, तो इसमें एक रोड़ा आ गया। पूर्व केंद्रीय मंत्रियों, वर्तमान केंद्रीय मंत्रियों, राज्य कैबिनेट मंत्रियों और कुछ वरिष्ठ आरएसएस पदाधिकारियों सहित बड़े राज्य नेता, चुने हुए उम्मीदवारों की अंतिम पसंद पर सहमत नहीं हो सके। गतिरोध का कारण यह था कि जो भी जिला अध्यक्ष मनोनीत होंगे, वे 2028 के विधानसभा चुनाव और 2029 के लोकसभा चुनाव तक पद पर बने रहेंगे।
सूत्रों की मुताबिक इसपर दिनभर भोपाल से दिल्ली तक माथापच्ची के दौरान कई बार तनाव पूर्ण स्थिति भी बनी,लेकिन अंततः शीर्ष नेतृत्व को कामयाबी मिली सूत्रों की अनुसार अच्छी बात यह रही क़ि सभी जिलों में अध्यक्ष तय करने में सफलता मिली है लेकिन यह भी खबर आ रही है कि जिन नामों पर सहमति बनी है, उनमें से कई रायशुमारी में आए पैनल से बाहर के हैं। सूत्रों के अनुसार, संगठन की गाइडलाइन को भी ठेंगा दिखाकर दिग्गज नेता अपने समर्थकों को जिलाध्यक्ष बनवा पाने में सफल रहे हैं।