Homeधर्म कर्म22 जून को गंगा दशहरा और 23 जून को निर्जला एकादशी पर...

22 जून को गंगा दशहरा और 23 जून को निर्जला एकादशी पर करें गंगास्नान

इस साल सबसे ज्यादा गर्मी वाला ज्येष्ठ का महीना अधिमास के रूप में दो बार आया है यह भी इस समय भीषण गर्मी का एक बड़ा कारण है। ज्येष्ठ महीना एक मई से शुरू हुआ था और 28 जून को समाप्त होगा। इस ज्येष्ठ के महीने में गंगा अवतरण दिवस गंगा दशहरा भी दो बार पड़ेगा।
अनेक पंचांगों और ज्योतिषविदों की राय के अनुसार भले ही पुरुषोत्तम मास में कोई पर्व न पड़ता हो, लेकिन एक मात्र पर्व गंगा दशहरा अवश्य पड़ता है। इस हिसाब से 24 मई को गंगा दशहरा हो चुका है लेकिन देश के आधे भाग के लाखों श्रद्धालु शुद्ध ज्येष्ठ में गंगा दशहरा मनाते हैं।
निर्जला एकादशी
इनका मानना है कि हमेशा निर्जला एकादशी से एक दिन पूर्व गंगा दशहरा होता है। इस हिसाब से 22 जून को गंगा दशहरा और 23 जून को निर्जला एकादशी एक बार फिर मनाए जाएंगे। विशेष रुप से राजस्थान, मध्यप्रदेश और गुजरता के श्रद्धालु 22 जून को ही गंगा दशहरा का स्नान करने हरिद्वार  आएंगे
गौरतलब है कि पिछले महीने हुए गंगा दशहरे पर दस लाख से अधिक श्रद्धालु डुबकी लगाने आए थे। अब 22 और 23 जून को भी भीड़ का आंकड़ा दस लाख को पार करने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments