समारोह में पहुंचे डॉ राकेश पाठक,ब्रजेश राजपूत,रवींद्र जैन,शिव अनुराग पटेरिया,गिरीश उपाध्याय,शैलेन्द्र तिवारी ,आलोक पंड्या जैसे वरिष्ठ पत्रकारों और ग्वालियर से पहुंचे युवा पत्रकार सौरभ सक्सेना, शरद श्रीवास्तव ,आनंद सोलंकी आदि ने देव को बधाई दी । भोपाल में बाद में देव को वरिष्ठ पत्रकार दीपक तिवारी और मनोज शर्मा ने एक टीपार्टी देकर उनका स्वागत किया जिसमें श्री तिवारी ने उन्हें अपनी पुस्तक राजनीतिनामा भेंट की ।
ग्वालियर । ग्वालियर अंचल के जाने माने और वरिष्ठ पत्रकार देव श्रीमाली को भोपाल में आयोजित एक भव्य और गरिमापूर्ण आयोजन में राज्यस्तरीय राजेन्द्र नूतन सर्वश्रेष्ठ रिपोर्टर का सम्मान प्रदान किया गया ।
भोपाल के सप्रे संग्रहालय एवं शोध संस्थान द्वारा द्वारा यह सम्मान समारोह संस्थान के सभागार में ही आयोजित हुआ जिसके मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री बाबू लाल गौर थे और अध्यक्षता छत्तीसगढ़ और मप्र के जनसंपर्क मंत्री रहे सत्य नारायण शर्मा ने की । इस पुरसकार में श्रीयुत श्रीमाली को सम्मान पत्र शॉल ,स्मृति चिन्ह ,पत्रकारिता की पुस्तकों के गुच्छ ,पेन आदि भेंट किये गए ।
कार्यक्रम के प्रारंभ में संस्थान के संस्थापक विजयदत्त श्रीधर ने स्वागत भाषण देकर सभी का अभिवादन किया । संचालन लावण्या शर्मा ने किया और आभार प्रदर्शन राकेश दीक्षित ने किया ।
इस समारोह में पहुंचे डॉ राकेश पाठक,ब्रजेश राजपूत,रवींद्र जैन,शिव अनुराग पटेरिया,गिरीश उपाध्याय,शैलेन्द्र तिवारी ,आलोक पंड्या जैसे वरिष्ठ पत्रकारों और ग्वालियर से पहुंचे युवा पत्रकार सौरभ सक्सेना, शरद श्रीवास्तव ,आनंद सोलंकी आदि ने देव को बधाई दी । भोपाल में बाद में देव को वरिष्ठ पत्रकार दीपक तिवारी और मनोज शर्मा ने एक टीपार्टी देकर उनका स्वागत किया जिसमें श्री तिवारी ने उन्हें अपनी पुस्तक राजनीतिनामा भेंट की ।
शाम को मित्रो द्वारा आयोजित एक स्वागत पार्टी के जाने माने सिंगर के फ़ॉर किशोर कुमार फेम अनिल श्रीवास्तव ने भी मुंबई से पहुंचकर देव का स्वागत किया और देर रात तक किशोर कुमार के गीत सुनाए ।