Homeदेशकाश्मीर में पाकिस्तानी गोलीबारी में 4 जवान शहीद

काश्मीर में पाकिस्तानी गोलीबारी में 4 जवान शहीद

श्रीनगर : पाकिस्तान ने एक बार फिर से कायराना हरकत की है. जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले के चांब्लियाल सेक्टर में पाकिस्तान की ओर से किये गये सीजफायर उल्लंघन में बीएसएफ यानी सीमा सुरक्षा बल के चार जवान शहीद हो हो गये. इतना ही नहीं, तीन जवान घायल भी बताये जा रहे हैं.

बताया जा रहा है कि पाकिस्तानी रेंजर्स ने मंगलवार की देर रात सीजफायर का उल्लंघन किया और भारतीय चौकियों को निशाना बनाया. हालांकि, बीएसएफ  के जवान पाकिस्तानी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं. पुलिस सूत्रों ने बताया कि बीएसएफ के जिन चार जवान शहीद हुए हैं, उनमें एक असिस्टेंट कमांडेंट भी हैं. ये सभी पाकिस्तानी गोलीबारी में शहीद हुए ह

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments