Homeदेशबस पलटने से 16 लोगों की दर्दनाक मौत बढ़ सकती है मृतकों...

बस पलटने से 16 लोगों की दर्दनाक मौत बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में एक बड़ा दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. मैनपुरी में तेज रफ्तार बस पलटने से 16 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 12 लोग घायल बताए जा रहे हैं और तीन की हालत नाजुक है. बताया जा रहा है कि बस ड्राइवर काफी तेज गति से गाड़ी चला रहा था, तभी बस डिवाइडर से जाकर टकरा गई, जिसके बाद बस पलट गई. बताया जा रहा है कि घायलों को अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है.

बताया जा रहा है कि जो बस पलटी है, वह प्राइवेट बस थी. हालांकि, दुर्घटना की भयावहता को देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है. पुलिस मौके पर मौजूद है और घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है.

मुख्यमंत्री सीएम योगी आदित्यनाथ ने मैनपुरी में बस दुर्घटना में यात्रियों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है.

RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments