भोपाल/ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक कार्यक्रम में कहा कि अपना हक लड़कर लेना होगा, अगर कोई अफसर रिश्वत मांगें तो मुझे बताएं। उस अफसर की छुट्टी कर दूंगा। मुख्यमंत्री जनकल्याण योजना (संबल) का शुभारंभ करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि योजना का लाभ प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में असंगठित श्रमिकों को मिलेगा। बुधवार को सुबह हरदा के टिमरनी और शाम को भोपाल के लाल परेड ग्राउंड में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस दौरान शिवराज ने कहा कि मेरी जिंदगी सफल और सार्थक हो रही है। मेरा जीवन गरीबों की सेवा और कल्याण के कार्यों में व्यतीत हो रहा है। क्योंकि खून और पसीना बहाने वाले मेरे भाइयों तुम्हारी जिंदगी को बदलने वाली जनकल्याण योजना लागू कर दी गई है।