Homeप्रमुख खबरेंप्रसिद्ध वीरांगना बलिदान मेला 17 से ओलंपिक स्वर्ण विजेता मेरीकॉम...

प्रसिद्ध वीरांगना बलिदान मेला 17 से ओलंपिक स्वर्ण विजेता मेरीकॉम व पर्यावरणविद सुनीता नारायण को वीरांगना सम्मान प्रदान किया जाएगा

इस अवसर पर आयोजित  मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल होंगी । विश्वप्रसिद्ध मुक्केबाज ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता मेरीकॉम व प्रसिद्ध पर्यावरणविद सुनीता नारायण को वीरांगना सम्मान प्रदान किया जाएगा।विख्यात गायिका अनुराधा पोडवाल अपने गीतों की प्रस्तुति देंगी। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आ मेले में क्रांतिवीर परिजन सम्मान प्रसिद्ध क्रांतिकारी बटुकेश्वर दत्त की बेटी भारती दत्त बागची को दिया जाएगा। 
1857 के स्वतंत्रता समर की महानायिका वीरांगना लक्ष्मीबाई के बलिदान दिवस पर प्रतिवर्ष आयोजित किया जाने वाला ग्वालियर का प्रतिष्ठित वीरांगना बलिदान मेले का दो दिवसीय आयोजन  17 व 18  अक्टूबर को भव्यता से किया जायेगा। इस अवसर पर आयोजित  मुख्य समारोह में मुख्य अतिथि मध्यप्रदेश की राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल होंगी । विश्वप्रसिद्ध मुक्केबाज ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता मेरीकॉम व प्रसिद्ध पर्यावरणविद सुनीता नारायण को वीरांगना सम्मान प्रदान किया जाएगा।विख्यात गायिका अनुराधा पोडवाल अपने गीतों की प्रस्तुति देंगी। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी आ मेले में क्रांतिवीर परिजन सम्मान प्रसिद्ध क्रांतिकारी बटुकेश्वर दत्त की बेटी भारती दत्त बागची को दिया जाएगा।
उक्त जानकारी आज पत्रकारों को देते हुए मप्र के उच्च शिक्षा मंत्री एवं वीरांगना लक्ष्मीबाई बलिदान मेला के संस्थापक अध्यक्ष जयभान सिंह पवैया ने बताया कि स्वतंत्रता समर की प्रथम वीरांगना झांसी की रानी लक्ष्मीबाई की शहादत की 160 वीं वर्षगांठ पर आयोजित दो दिवसीय बलिदान मेला में पहले दिन 17 जून को सायं साढे पांच बजे झांसी के किले से आयी शहीद ज्योति यात्रा उरवाई किला द्वार पर पहुंचेगी। जहां से वाहन यात्रा के रूप में किलागेट हजीरा होते हुए समाधि पर स्थापित की जाएगी।
इसके बाद जरा याद करो कुर्बानी प्रदर्शनी का शुभारंभ होगा। इसमें रानी लक्ष्मीबाई के हस्तचलित शस्त्र भी होंगे। 17 जून को सुबह पडाव से समाधि तक बाल स्केटिंग प्रतियोगिता तथा शहीदी सामान्य ज्ञान स्पर्धा मिसहिल स्कूल के सभागार में होगी। शाम को प्रख्यात मुक्केबाज पूर्व ओलंम्पिक स्वर्ण विजेता श्रीमती मेरीकाम 2015 का सम्मान ग्रहण करेंगी। इस सम्मान में दो लाख रूपए नगद और प्रशस्ति पत्र दिया जाता है।
१८ जून को वीरांगना की समाधि पर दीपदान के बाद  जीवंत महानाटय खूब लडी मर्दानी का मंचन होगा। इसमें 125 पात्र एवं जीवित घोडे, ऊंट, शामिल होंगे। इसके पश्चात वीरांगना सम्मान राज्यपाल श्रीमती आनंदीवेन पटेल प्रदान करेंगी।
प्रसिद्ध गीतकार सन्तोष आनंद सहित कई नामचीन कवि आएंगे अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में
वीरांगना लक्ष्मीबाई बलिदान मेले में इस वर्ष आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में भारत के प्रसिद्ध कवि एवं फिल्मों में अपने गीतों से धूम मचाने वाले संतोष आनंद दिल्ली, पंडित सत्यनारायण सत्तन इंदौर, विनीत चौहान अलवर, प्रताप फौजदार दिल्ली, सुरेन्द्र दुबे रायपुर, तुषा शर्मा मेरठ, मुकेश मौलवा इंदौर , सुमित ओरक्षा व मुन्ना बैटरी मंदसौर अपनी वीर हास्य रस की कविताएं पढेंगे। समारोह में सभी स्थानीय मंत्री एवं महापौर नगर निगम विवेक शेजवलकर भी मौजूद रहेंगे।
भूमिपूजन आज शाम
बलिदान मेला का भूमिपूजन कल 15 जून को साढे पांच बजे समाधि के समक्ष मैदान पर किया जाएगा। भूमि पूजन में दंदरौआ मंदिर के महंत रामदास महाराज प्रमुख संत एवं राज्य सभा सांसद प्रभात झा सामाजिक धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे। पत्रकार वार्ता में नगर निगम के सभापति राकेश माहौर, डॉ. हरीमोहन पुरोहित, पूर्व सभापति बृजेन्द्र सिंह जादौन, जीडीए के अध्यक्ष अभय चौधरी, राकेश खुरासिया, कनवर मंगलानी उदयभान सिंह पवैया आदि मौजूद थे।
RELATED ARTICLES

Most Popular

Recent Comments