भूरे कांकर का किया सम्मान
ग्वालियर /सकल हिंदू समाज द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव हर वर्ष की भांति इस बार भी मनाये जाने को लेकर भगवान श्री परशुराम पालकी यात्रा समिति की बैठक प्रधान कार्यालय में संपन्न हुई बैठक की अध्यक्षता संस्थापक डॉ जयवीर भारद्वाज ने। बैठक का संचालन भगवान श्री परशुराम पालकी यात्रा समिति के अध्यक्ष सतीश शर्मा केदारपुर ने किया। आभार हेमंत एडिशन शर्मा ने माना।
बैठक में तय किया गया कि अक्षय तृतीया 30 अप्रैल को सुबह ठीक 9 00 बजे श्रीराम मंदिर, फालका बाजार से भगवान श्री परशुराम पालकी यात्रा का शुभारंभ किया जाएगा श्री राम मंदिर पर भगवान श्री परशुराम जी का अभिषेक 11 ब्राह्मणों द्वारा पंडित गिरिराज गुरुजी, पंडित चंद्रशेखर शास्त्री, पंडित रमाकांत शास्त्री, ब्रह्म दत्त पाण्डेय शास्त्री , पंडित तीरथ मिश्रा जी के आचार्यत्व में होगा। शुक्रवार 10 अप्रैल को भगवान परशुराम पालकी आमंत्रण पत्र लोकार्पण समारोह सायं काल ठीक 5-30 बजे, स्थान – सनातन धर्म मंदिर, अचलेश्वर रोड लश्कर पर आयोजित किया गया है।
श्याम बाबू शर्मा ने बताया कि इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री मध्यप्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर विधायक डॉ सतीश सिंह सिकरवार, पूर्व मंत्री बालेन्दु शुक्ला, पूर्व मंत्री अनूप मिश्रा, पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, पूर्व विधायक मुन्ना लाल गोयल की अनुमति प्राप्त हो चुकी है। आज मुरार भगवान श्री परशुराम चल समारोह के युवा मुख्य संयोजक अवनीश शर्मा,गोरमी सकल ब्राह्मण महासमिति के संयोजक भूरे कांकर का सम्मान किया गया।
बैठक में निर्णय लिया गया कि 10 अप्रैल के समारोह में ढोली बुआ मठ के महंत श्री सच्चिदानंद जी ढोली बुआ महाराज, अण्णा जी मठ के महंत श्री मनीष विट्ठल अण्णा महाराज , अध्यात्म निकेतन के संत कृपाल सिंह जी महाराज के सानिध्य में
मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह तोमर मुख्य अतिथि होंगे विशिष्ट अतिथि पूर्व मंत्री श्री बालेन्दु शुक्ला, कैबिनेट मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाहा, विधायक डॉक्टर सतीश सिंह सिकरवार, पूर्व महापौर श्रीमती समीक्षा गुप्ता,पूर्व विधायक श्री रमेश अग्रवाल, डॉ मुन्नालाल गोयल, पूर्व साडा अध्यक्ष राकेश जादौन, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष जयप्रकाश राजौरिया,कांग्रेस के जिला अध्यक्ष देवेंद्र शर्मा, सुनील शर्मा को भी आमंत्रित किया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सकल ब्राह्मण महासमिति के अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा करेंगे।
बैठक का संचालन भगवान श्री परशुराम पालकी यात्रा समिति के अध्यक्ष सतीश शर्मा केदारपुर ने किया। आभार हेमंत एडिशन शर्मा ने माना।
बैठक में संस्थापक डॉ जयवीर भारद्वाज, अध्यक्ष प्रकाश नारायण शर्मा, महामंत्री डॉ मुन्नालाल शर्मा, मीडिया प्रभारी श्याम बाबू शर्मा, संगठन मंत्री हेमंत एडिशन शर्मा, यात्रा के अध्यक्ष सतीश शर्मा केदारपुर, महिला अध्यक्ष श्रीमती बीना भारद्वाज संयुक्त अध्यक्ष श्रीमती सुधा दीक्षित, महिला महामंत्री अंजू दीक्षित, पालकी यात्रा की मुख्य महिला स्वागताध्यक्ष श्रीमती अनीता रिछारिया, सतीशशर्मा.शैलेन्द्र दीक्षित. अवनीश उपाध्यक्ष. भूरे कांकर.अवनीश शर्मा.
अंजू दीक्षित. कीर्ति गौड. नीतू शर्मा. मंजू मिश्रा. सुधा दीक्षित.संंगीता शर्मा ,रेखा चतुर्वेदी. रचना गौड.अनीता रिछारिया. रूपाली गौड. अलका मिश्रा. रेनू शर्मा. नीतू शर्मा.उपस्थित थे।